KKR vs GT: हार के बाद बोले नितीश राणा, गुजरात से पराजय के बड़े कारण का कर दिया खुलासा
KKR vs GT Match: गुजरात के खिलाफ एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने के बाद केकेआर की टीम मुकाबला हार गई। नितीश राणा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

KKR vs GT: शनिवार को डबल हेडर के पहले मैच में केकेआर को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। केकेआर ने गुजरात को 180 रनों का लक्ष्य दिया था। पांड्या की टीम ने लक्ष्य हासिल करते हुए अंक तालिका में लम्बी छलांग लगा दी। गुजरात अब नम्बर वन टीम है।
केकेआर के कप्तान नितीश राणा ने हार के लिए जिम्मेदार कारणों को लेकर बयान दिया। नितीश राणा के मुताबिक़ फील्डिंग में खराब प्रदर्शन की वजह से केकेआर इस मुकाबले में पराजित हो गई। उन्होंने टीम द्वारा छोड़े गए कैचों को लेकर अहम बयान दिया गया।
मुकाबले के बाद राणा ने कहा कि मैं समझता हूं कि हमने 20 से 25 रन कम बनाए थे। इसके अलावा हम इन टीमों के खिलाफ कैच छोड़ते रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि इससे अलग रिजल्ट आता। गुरबाज और रसेल के अलावा किसी ने रन नहीं बनाये। ज्यादा साझेदारियां भी नहीं बनी। अगर हम 40 से 50 की भागीदारी करते तो स्कोर ज्यादा जा सकता था।
केकेआर के कप्तान ने यह भी कहा कि बीच के ओवरों में हमने हैदराबाद के बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिए। इस तरह की टीमों के खिलाफ अगर आप मौकों को नहीं भुनाते हैं, तो मैच हारकर ही आते हो। राणा ने सीधे तौर पर टीम की फील्डिंग और बैटिंग को हार का कारण माना।
केकेआर के कप्तान ने कहा कि अगर तीनों विभाग में हम बेहतरीन प्रदर्शन करते तो मैच जीत सकते थे। जब तक हम ऐसा नहीं करेंगे, परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आएगा। मेरा मानना है कि बड़े पलों से ज्यादा छोटे पल अहम होते हैं। अगर आप कैच और फील्डिंग जैसी छोटी चीजें अच्छी तरह करते हैं, तो जीतने की संभावना ज्यादा रहती है।
गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 7 विकेट पर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया था। उनके लिए गुरबाज ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। जवाबी पारी में खेलते हुए गुजरात ने 3 विकेट पर 180 रन बनाकर मैच जीत लिया। विजय शंकर ने नाबाद फिफ्टी जड़ी। गिल और मिलर ने भी अच्छी बैटिंग की।












Click it and Unblock the Notifications