IPL 2023: शाहरुख खान की टीम को बड़ा झटका, टूर्नामेंट को बीच में छोड़ वापस अपने देश लौटा यह दिग्गज
IPL 2023 KKR, Litton Das: केकेआर ने अपने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। लेकिन अब टीम की तरफ से एक बुरी खबर आ रही है।

Kolkata Knight Riders player Litton Das News: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस मैच में केकेआर के ओपनर जेसन रॉय ने कमाल की बल्लेबाजी की। इसके अलावा रिंकू सिंह के बल्ले से भी रन निकले।
गुजरात से होगा सामना: लगातार चार मैच में हार झेलने के बाद आखिरकार केकेआर की टीम जीत की पटरी पर लौट चुकी है। केकेआर अब शनिवार को गुजरात के खिलाफ मैच खेलना है। केकेआर ने इस सीजन ओपनिंग जोड़ी में कई बदलाव किए। लेकिन जेसन रॉय के आने के बाद से टीम की शुरुआत बेहतर हुई है।
टीम को लगा झटका: गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले केकेआर की टीम को बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बैटर लिटन दास परिवार में इमरजेंसी सिचुएशन होने के कारण वापस अपने घर लौट गए हैं। केकेआर ने लिटन दास को इस सीजन के लिए 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था।
दिल्ली के खिलाफ मिला था मौका: इस सीजन केकेआर के लिए लिटन दास ने सिर्फ एक ही मुकाबला खेला था। लिटन दास ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया। लेकिन अपने पहले मैच में वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके। इस दौरान लिटन दास के बल्ले से सिर्फ चार रन निकले थे।
साधारण रही विकेटकीपिंग: बल्ले से फ्लॉप होने के बाद विकेट के पीछे से भी उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश ही किया। विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने स्टंपिंग के दो मौके गंवाए। जिसकी वजह से दिल्ली के खिलाफ आखिरी ओवर में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा था।
शाकिब अल हसन की जगह मिला था मौका: लिटन दास को केकेआर की टीम में शाकिब अल हसन की जगह मौका मिला था। शाकिब अल हसन आईपीएल के 16वें सीजन से अपना नाम वापस ले लिया था। केकेआर की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आने वाले मुकाबलों में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications