IPL 2023: पिछले तीन सीजन में इन 5 टीमों के बल्लेबाजों ने लगाई सबसे ज्यादा सेंचुरी, नंबर 1 का कोई तोड़ नहीं
IPL 2023: नंबर एक पर मौजूद टीम इतनी आगे है कि नंबर दो पर मौजूद टीम के शतक उसके आधे से भी कम हैं लेकिन शतक प्रति सीजन के मामले में नंबर 2 सबसे आगे निकल जाती है।

IPL 2023 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है और कोविड-19 के प्रतिबंधों से मुक्ति पाने के बाद सभी टीमें खुलकर खेलना चाहेंगी। यहां बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे और पूरे भारत में अलग-अलग पिचों पर अलग-अलग माहौल में खुद के हुनर का जौहर दिखाएंगे। इस बार राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन और जॉस बटलर पर नजरें रहेंगी तो केएल राहुल भी अपने फॉर्म को पक्का करना चाहेंगे। बेन स्टोक्स अब चेन्नई सुपर किंग में चले गए हैं। विराट कोहली की फॉर्म भी वापस आ गई है तो उनके बल्ले से एक आईपीएल शतक का इंतजार रहेगा। ये भी देखने में दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2023 में कौन बल्लेबाज कितने शतक लगाता है या किस टीम की ओर से कितने शतक आते हैं। इस आर्टिकल में हम चर्चा करेंगे कि इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले तीन सीजन में किस टीम के बल्लेबाजों ने सर्वाधिक शतक लगाए हैं।
यहां पर टॉप पर मौजूद टीम इतनी मजबूती से आगे है कि बाकी टीमों में बहुत फर्क हो जाता है। टॉप 5 टीमों की इस लिस्ट में अंतिम तीन स्थानों पर जो टीमें बैठी है उनके दो ही बल्लेबाजों ने शतक लगाया है। आइए देखते हैं यह टीमें कौन सी हैं।
5. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore)
आरसीबी के दो बल्लेबाजों ने इस दौरान शतक लगाया। आरसीबी की ओर से आईपीएल 2022 में रजत पाटीदार ने एक बेहतरीन शतक लगाया था और उससे पिछले सीजन में देवदत्त पडिक्कल ने एक शतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा टीम का कोई बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका। ये आंकड़ा बताता है कि विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस जैसे बल्लेबाजों को इस बार कुछ बड़ी पारियां खेलने की जरूरत है।
4. पंजाब किंग्स (Punjab Kings)
लिस्ट में नंबर 4 पर है पंजाब किंग्स जिनकी हालत काफी खराब है क्योंकि पिछले दो सीजन में उनके किसी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया और 2020 के सीजन में भी केएल राहुल ने 1 शतक लगाया जो अब लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हैं। उसी सीजन में मयंक अग्रवाल ने भी शतकीय पारी खेली थी।

3. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)
यहां नंबर 3 पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम आती है जिसकी स्थिति भी पंजाब जैसी ही है क्योंकि यहां भी आईपीएल 2020 में शिखर धवन ने ही 2 शतक लगाए थे जो अब पंजाब किंग्स से खेलते हैं। इसके अलावा पिछले 3 साल में कोई और बल्लेबाज टीम के लिए शतक नहीं लगा पाया है। धवन इस साल आईपीएल 2023 में किंग्स की कप्तानी भी करेंगे।

2. लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants)
नंबर 2 पर बिल्कुल नई टीम लखनऊ सुपरजायंट्स अपनी मौजूदगी से सुखद एहसास कराती है जो नंबर दो पर मौजूद है और उन्होंने पिछले सीजन में ही 3 शतक लगा दिए थे। लखनऊ की ओर से पिछले सीजन में केएल राहुल ने दो और क्विंटन डिकॉक में एक शतक लगाया था। सच ये है कि शतक प्रति सीजन के मामले में ये टीम नंबर एक पर मौजूद टीम से भी आगे निकल जाती है क्योंकि इसने केवल एक ही सीजन खेला है।

1. राजस्थान रॉयल्स ( Rajasthan Royals)
अब बात आती है नंबर एक टीम की। यहां पर राजस्थान रॉयल्स का नाम सबको चौक आएगा लेकिन हैरानी की बात इसलिए नहीं है क्योंकि पिछले सीजन में ही टीम के तूफानी बल्लेबाज जॉस बटलर ने 4 शतक लगाकर सनसनी मचा दी थी। जी हां, बटलर पिछले सीजन के टॉप बल्लेबाज थे और उन्होंने सर्वाधिक रन बनाए थे। आईपीएल 2021 में भी जॉस बटलर ने एक शतक लगाया था और कप्तान संजू सैमसन ने भी एक शतक लगाया था। इतना ही नहीं आईपीएल 2020 में भी इस टीम के लिए बेन स्टोक्स ने शतक लगाया। वे अब चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications