IPL 2023: जूनियर मलिंगा पर धोनी ने खोया अपना आपा, कैप्टन किस बात पर नहीं रह पाए 'कूल'
IPL 2023: कैप्टन धोनी ने अपना कूल तब खो दिया जब उनके सामने 20 साल के युवा गेंदबाज मथिशा पथिराना आ गए। ये सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के मैच का मामला है जहां सुपर किंग्स को हार मिली थी।

IPL 2023 in Hindi: महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह हर परिस्थितियों में एक जैसे रहते हैं। उनका दिमाग शांत रहता है और उनके चेहरे पर कोई भाव नहीं आते हैं। धोनी की इस अदा के क्रिकेट में कई लोग मुरीद हैं और उन्हें तपस्वी और योगी के जैसा बताते हैं।
ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए चेन्नई सुपर किंग्स के हालिया मैच में धोनी ने जब मथिसा पथिराना के ऊपर अपना आपा खोया तो यह काफी हैरानी भरा मामला बन गया। यह राजस्थान रॉयल्स की पारी के 16वें ओवर की बात है जब धोनी के पास सिमरोन हिटमायर को स्टंप के पीछे से रन आउट करने का मौका था।
लेकिन पथिराना के सामने खड़े होने की वजह से वे थ्रो को कंप्लीट नहीं कर पाए थे। सीएसके के कप्तान श्रीलंका के युवा 20 साल के जूनियर मलिंगा पर काफी नाराज दिखाई दिए और रन आउट का मौका गंवाने के चलते पथिराना को डांटते हुए भी दिखे।
Dhoni Very Angry Today.... #MSDhoni #Dhoni #RRvsCSK #CSKvsRR #CSKvRR pic.twitter.com/VDidsGnkg4
— Vishwajit Patil (@_VishwajitPatil) April 27, 2023
Recommended Video

धोनी इस सीजन में भी एक खिलाड़ी के तौर पर बहुत ही चुस्त-दुरुस्त दिखाई दे रहे हैं। वह कहीं से भी संन्यास लेते हुए खिलाड़ी नहीं लग रहे हैं। हालांकि वह बैटिंग में इतनी नीचे आते हैं कि कुछ गिनी चुनी गेंद खेलने का ही मौका मिलता है। इसके बावजूद धोनी ने अपनी कुछ पारियों से फैंस को पुराने समय की याद जरूर दिलाई है।
फैंस चाहते हैं कि धोनी ऊपर आएं लेकिन ड्वेन ब्रावो ने बताया है कि धोनी को उसी निचली पोजीशन पर ही बैटिंग करनी होगी। हर कोई उनसे ऊपर बल्लेबाजी कर रहा है इसलिए धोनी को अपने ऊपर जिम्मेदारी लेते हुए नीचे आना होता है। धोनी जडेजा, रायडू, दुबे को अधिक से अधिक मौका देना चाहते हैं। धोनी फिनिशिंग के रोल में खुश है।
खैर धोनी की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भले ही वह मैच हार गई लेकिन अभी भी 8 में से 5 मैच जीतने के साथ एमएस धोनी की टीम अभी भी अंक तालिका में नंबर 4 पर मौजूद है। सच यह है कि नंबर एक पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स ने भी 8 में 5 मैच जीते हैं लेकिन यह रन रेट का मामला है जो अभी भी प्लस में है।
सीएसके को अगला मैच कल यानी 30 अप्रैल को अपने घरेलू स्टेडियम एम ए चिदंबरम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है जो इस सीजन का 41वां मैच होगा। माना जा रहा है कि सीएसके की टीम इस बार आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications