नेट सेशन में पीछे लग जाते हैं कैमरे, सड़क पार करने में लग सकता है आधा घंटा, हैरी ब्रूक ने शेयर किया IPL अनुभव

IPL 2023 Harry Brook: हैरी आईपीएल के पहले सीजन में खेल रहे हैं और इनको इस दौरान बिल्कुल अलग अनुभव हुए हैं। भारत में आते ही कई लोगों ने उन्हें नोटिस किया है और कैमरे तो प्रैक्टिस सेशन के दौरान भी उनका पीछा नहीं छोड़ते।

Harry brook

IPL 2023 Harry Brook: इंग्लैंड और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हैरी ब्रूक भारत में आईपीएल के दौरान अपने हर पल का लुत्फ उठा रहे हैं। ब्रूक को 13.25 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खरीदा था। इसके बदले में इस बल्लेबाज ने इतनी बढ़िया परफॉर्मेंस तो नहीं दी है लेकिन उनका पहला ही सीजन था और उन्होंने एक मुकाबले में 55 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेलकर अपना हुनर भी दिखाया था।

इसके अलावा ब्रूक के बल्लेबाजी क्रम के साथ भी फेरबदल होते रहे हैं लेकिन उनको वह कामयाबी नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी। ब्रूक वे बल्लेबाज है जिनके ऊपर कई लोगों की नजरें थी और दबाव निश्चित तौर पर काफी ज्यादा था लेकिन वे आईपीएल को अनुभव को काफी इंजॉय कर रहे हैं।

हर मिनट का लुत्फ उठा रहे हैं ब्रूक-

उन्होंने ईएसपीए क्रिकइंफो पर बात करते हुए कहा कि, "मैं हर मिनट को इंजॉय कर रहा हूं। हैदराबाद दुनिया की बेहतरीन जगह में से एक है और यहां की कल्चर बिल्कुल अलग है यहां पर काफी शोर है और भीड़भाड़ काफी है तो एक सड़क को क्रॉस करने में आपको आधा घंटा भी लग सकता है।"

ये आईपीएल है जहां पर दुनिया भर के कैमरे आपके ऊपर होते हैं। प्रैक्टिस सेशन के दौरान भी कैमरा आपका पीछा नहीं छोड़ता। आईपीएल को जबरदस्त कवरेज मिलती है और ब्रूक का कहना है कि आईपीएल में खेलने के दौरान इतने सारे कमरों का सामना करना उनके लिए वाकई में अद्भुत बात रही।

ब्रूक कहते हैं, "लोग आपके वीडियो बनाते हैं लगातार फोटो लेते रहते हैं। ट्रेनिंग में तो कैमरा हमेशा कहीं न कहीं मिल ही जाता है। मैं यहां पर किसी बड़ी अपेक्षा के साथ नहीं आया था लेकिन मुझे यहां पर बहुत ज्यादा नोटिस किया गया है।"

अपनी आईपीएल फॉर्म पर ब्रूक ने क्या कहा-

हैरी अपनी फॉर्म पर बात करते हुए कहते हैं कि, "मैं थोड़ा बेहतर और परफॉर्म करता तो मुझे अच्छा लगता। केकेआर के खिलाफ मैंने बढ़िया पारी खेली थी लेकिन और कुछ ज्यादा खास नहीं हो सका। यह थोड़ी झुंझलाने वाली बात तो है लेकिन उम्मीद है कि मैं कंपटीशन के सेकंड हाफ में चीजों को बदल पाऊं।"

ब्रूक ने अभी तक 8 मैचों में 163 रन बनाए हैं जो उनके दर्जे के बल्लेबाज के लिए ठीक नहीं है। अपने पिछले मैच में भी वे दिल्ली कैपिटल के खिलाफ जीरो पर आउट हो गए थे जो कोढ़ में खाज वाली बात है।

हैदराबाद टीम की बात करें तो वह अंक तालिका में नंबर 9 पर मौजूद हैं और उनके प्लेऑफ में खेलने के चांस धीरे-धीरे समाप्त होने लगे हैं। ये टीम 8 में तीन मैच ही जीत पाई है और उनका अगला मुकाबला 4 मई को आईपीएल 2023 के 47वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स से है जो हैदराबाद के होम ग्राउंड पर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+