IPL 2023: अक्षर पटेल के निचले क्रम पर आने से हुआ नुकसान, हार के बाद वार्नर को हुआ फील- 'भेज सकते थे ऊपर'

IPL 2023: डेविड वॉर्नर कि इस बात को लेकर काफी आलोचना हुई कि उन्होंने अक्षर पटेल को इतना नीचे क्यों भेजा। पटेल ऊपर आते तो शायद दिल्ली की झोली में जीत भी आ सकती थी।

David Warner and Axar Patel

IPL 2023 Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर अपनी टीम को एक और हार से नहीं बचा सके जब डीसी को उनके होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 रनों से मात दे दी।

दिल्ली की टीम टारगेट के करीब आकर चूक गई तो उसका कारण था अक्षर पटेल को काफी नीचे भेजना। वार्नर ने मैच के बाद कहा है कि उनकी टीम ने बीच में काफी विकेट भी खोए हैं। जबकि एक समय दिल्ली कैपिटल्स मिशन मार्श और फिल साल्ट के बीच 112 रनों की जबरदस्त साझेदारी के दम पर जीत की दहलीज को पार करने की ओर थी।

अक्षर पटेल की एंट्री से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बहुत अच्छी स्थिति में अपने 3 विकेट खो दिए। अक्षर जब बल्लेबाजी के लिए आए तब डीसी को 26 गेंद पर 58 रनों की दरकार थी। भारतीय आलराउंडर ने टॉप की फॉर्म दिखाते हुए काफी कोशिश की लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने काफी गेंदों को जाया कर दिया था।

अक्षर 14 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे जबकि उनके ऊपर आए प्रियम गर्ग ने 9 गेंदों पर 12 रन, सरफराज खान ने 10 गेंदों पर 9, और उनसे निचले क्रम पर रिपल पटेल ने 8 गेंदों पर 11 रन बनाए थे।

जाहिर है आलोचना होनी है लेकिन वार्नर ने कहा, "हम यह चाहते थे कि बढ़िया शुरुआत करें और पटेल को अंत में संभाल कर रखें। हम जानते थे कि उनके स्पिनरों के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज काफी कारगर साबित होंगे और हमारी टीम में केवल मैं और अक्षर पटेल ही ऐसे हैं।"

पहले भी भेज सकते थे- "इसलिए अक्षर पटेल को अंत में भेजने का फैसला किया लेकिन मैच की परिस्थितियां इस तरह से थी कि अब हम सोच सकते हैं कि शायद उनको पहले भी भेजा जा सकता था।"

डेविड ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मोमेंटम लगातार जारी रखना चाहिए था। बीच में किसी को 80 प्लस स्कोर करने चाहिए थे ताकि मैच अंत में जीता जा सके। वार्नर ने यह भी कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम संघर्ष कर रही है और सीनियर खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी होगी।

दिल्ली कैपिटल्स की हालत इतनी खराब है कि अब वे लगभग प्लेऑफ से खुद को बाहर ही मानकर चलें। उन्होंने अपने आठ में केवल दो मैच जीते हैं। अगर अपने बाकी के सभी 6 मैच जीते जाते हैं तो भी उनके 16 ही अंक होंगे लेकिन दिल्ली की फॉर्म को देखते हुए ऐसा लगता नहीं है कि वह अपने सभी मैच जीतने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+