IPL 2023 Highlight and Records: धोनी, चेन्नई और 20वें ओवर का परफेक्ट संयोग, व्यूअरशिप का रिकॉर्ड भी टूटा
IPL 2023 Vieweship Record: सीएसके की टीम, चेन्नई का एम चिदंबरम स्टेडियम, महेंद्र सिंह धोनी और पारी का 20वां ओवर, ये एक ऐसा परफेक्ट संयोग है जिसको देखने के लिए व्यूअरशिप का भी रिकॉर्ड टूट गया है।

IPL 2023 Dhoni Batting Highlights in Hindi: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला चेन्नई के चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ। इस दौरान सीएसके के फैंस ने पुरे स्टेडियम में येलो जर्सी पहनकर पीले रंग का सैलाब ला दिया। आखिर उन्होंने इसके लिए 1426 दिनों का इंतजार भी किया था। उनकी नजरें अपने कप्तान 'थाला' महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए थी। धोनी ने चेन्नई में आईपीएल में अपना अंतिम मुकाबला मई 2019 में खेला था। फिर कोरोना के चलते आईपीएल या तो भारत में नहीं हो पाया या फिर कुछ ही सीमित स्थानों में इसके मैच हुए।
1.7 करोड़ व्यूअरशिप का रिकॉर्ड
अब आईपीएल अपनी फुल फॉर्म में वापस लौट आया है और चेन्नई की टीम अपने आधे मैच चेपॉक स्टेडियम में ही खेलेगी। कल के मैच में जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी पारी के आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने आए तो स्टेडियम में सबसे ज्यादा शोर सुनाई दिया। धोनी रवीद्र जडेजा का विकेट गिरने के बाद आए थे और उन्होंने आखिरी ओवर में जिस तरह से 2 गेंदों पर लगातार दो छक्के मारे वह बाद में मैच के रिजल्ट का अंतर भी साबित हुआ। सीएसके ने यह मैच 12 रनों से जीता। जब सीएसके के कप्तान धोनी एलएसजी के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे तो आईपीएल के डिजिटल ब्रॉडकास्टर जियो सिनेमा पर व्यूअरशिप का रिकॉर्ड भी टूट गया जो अभी तक आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा है और यह है 1.7 करोड़ व्यूअरशिप का रिकॉर्ड।

एम चिदंबरम में येलो कलर का सैलाब
खास बात ये थी कि धोनी ने जिस तेज गेंदबाज को आड़े हाथों लिया वह शायद सीजन के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में एक रहेंगे। ये हैं मार्क वुड जो सीजन की समाप्ति के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर साबित हो सकते हैं और उन्होंने अपनी टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहला मैच जिताने में अहम भूमिका निभाते हुए 5 विकेट भी लिए थे। मार्क इस मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ भी तीन विकेट लेने में कामयाब रहे इसी से पता चलता है कि धोनी ने किस क्वालिटी के साथ उन दो गेंदों को आते ह बाउंड्री पार भेजा। पहली गेंद 148.7 किलोमीटर प्रति घंटा की थी जिसको छक्के के लिए भेज दिया गया और फिर शोर इतना हो गया कि किसी को कुछ सुनाई नहीं दे रहा था।
मार्क वुड भी नर्वस हो गए थे
इस माहौल ने तूफानी गेंदबाज को भी थोड़ा नर्वस कर दिया। वुड जानते थे कि यह भीड़ धोनी से एक और छक्का चाहती है ऐसे में अपनी गेंदबाजी को संभालना इतना आसान नहीं होता। अगली गेंद ऑफ स्टंप से थोड़ी बाहर गई जिसको पुल करके धोनी ने मैदान के बाहर कर दिया। ये 89 मीटर लंबा छक्का था और इसके बाद जो शोर सुनाई दिया उसकी कल्पना ही की जा सकती है। जियो सिनेमा पर 1. 7 करोड व्यूअरशिप के साथ ही धोनी ने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है जो इस सीजन में 1.6 करोड़ था जो तब बना था जब धोनी इससे पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। यह बताता है कि धोनी एक ब्रांड के तौर पर कितने ज्यादा बड़े हैं।
आईपीएल का 20वां ओवर और धोनी- एक परफेक्ट संयोग
लखनऊ के खिलाफ जब धोनी ने तीसरा छक्का मारने की कोशिश की तो वे मैदान पर पकड़े गए लेकिन तब तक काम हो चुका था और इन तीन गेंदों पर धोनी के प्रभाव के चलते सीएसके ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। धोनी आईपीएल के 20वें ओवर में इतने खतरनाक साबित होते हैं कि वे आईपीएल के इतिहास में इस ओवर में 277 गेंदें खेलकर 679 रन बना चुके हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 245.12 कहता है। वे इस ओवर में अभी तक 55 छक्के और 49 चौके लगा चुके हैं। तो धोनी का 20वें ओवर में प्रभाव इतना जबरदस्त है कि आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications