IPL से पहले ऋषभ के घर रैना, भज्जी और श्रीसंत की एंट्री, यारों को देख पंत का भी हुआ जोश हाई!

IPL 2023, Rishabh Pant: पिछले साल कार एक्सीडेंट में बुरी तरह चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत क्रिकेट के मैदान से दूर हो गए हैं। वह इस सीजन आईपीएल में भी नजर नहीं आएंगे।

Rishabh Pant

IPL 2023, Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। ऋषभ पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर करते नजर आएंगे। पिछले साल भयानक कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत बुरी तरह चोटिल हो गए थे। ऐसे में उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी और समय लग सकता है। पंत की एक्सीडेंट की खबर ने क्रिकेट के दिग्गजों के साथ-साथ फैंस को भी शॉक्ड कर दिया था।

पंत से मिलने पहुंचे तीन दिग्गज

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से फैंस के दिल में जगह बनाने वाले ऋषभ पंत से मिलने कुछ पूर्व भारतीय खिलाड़ी पहुंचे। सुरेश रैना, हरभजन सिंह और श्रीसंत के साथ ऋषभ पंत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये तीनों ही खिलाड़ी पंत का हौसला बढ़ाने के लिए उनके घर पहुंचे थे। रैना ने पंत के साथ तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर के साथ रैना ने एक खास मैसेज भी लिखा है। जिसे फैंस खासा पसंद कर रहे हैं।

रैना ने तस्वीर पोस्ट कर लिखी दिल की बात

सुरेश रैना ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाईचारा ही सब कुछ है। उन्होंने लिखा कि हमारी दुआ ऋषभ पंत के साथ है। हम चाहते है कि वह जल्द से जल्द ठीक होकर वापस मैदान पर लौटे। परिवार, जीवन, भाईचारा और समय पर विश्वास बनाए रखें भाई। आपके साथ हम सब हमेशा खड़े हैं। रैना के अलावा श्रीसंत ने भी पंत के लिए कुछ लाइन लिखकर उनका हौसला बढ़ाने का काम किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर

ऋषभ पंत की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके साथ ही फैंस भी इस तस्वीर पर फैंस के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। पंत ने बहुत कम समय के दौरान ही भारतीय टेस्ट टीम में अपनी एक अलग छाप छोड़ने का काम किया है। ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में ईशान किशन भारत की वनडे और टी20 टीम में खेल रहे हैं। जबकि केएस भरत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मौका दिया गया था। लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी अब तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट में पंत को गेमचेंजर माना जाता है और उनके टीम में नहीं होने से भारत को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+