'इतना प्यार पाकर कोई भी पागल हो जाता', हरभजन ने कहा- धोनी से बड़ा क्रिकेटर कोई और नहीं हो सकता

IPL 2023 in Hindi: भज्जी का कहना है क्रिकेट में सबसे बड़ा फैन बेस होने के बावजूद धोनी का रवैया पिछले 15 साल से अभी भी वैसा है। उनकी जगह कोई और होता तो शायद पागल हो जाता।

ms dhoni

IPL 2023 MS Dhoni: धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन उनका क्रेज अभी कम नहीं हुआ है। वे आईपीएल में लगातार कप्तान के तौर पर सक्रिय हैं। जैसी उनकी शख्सियत है उस हिसाब से इतना बड़ा क्रिकेटर शायद ही और कोई होगा।

भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के अपने कार्यकाल के दौरान धोनी के साथ का खूब लुत्फ उठाआ है। इंटरनेशनल टीम में आईपीएल से अलग माहौल होता है। लीग क्रिकेट में टेंशन कम होती है।

हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, "महेंद्र सिंह धोनी एक अकेले हैं। उनसे बड़ा क्रिकेटर भारत में नहीं हो सकता। कोई उनसे ज्यादा रन बना सकता है और कोई उनसे ज्यादा विकेट के पीछे शिकार कर सकता है लेकिन उनसे बड़ा फैन बेस किसी का नहीं है।"

हरभजन का मानना है कि धोनी अपने स्टारडम को तहेदिल से स्वीकार करते हैं। भज्जी ने कहा, "धोनी दिल से अपने फैनडम को स्वीकार करते हैं और अपनी टीम के साथियों की भी इज्जत करते हैं।"

Recommended Video

    IPL 2023: MS Dhoni ने IPL में लिख दिया नया इतिहास, बतौर Wicket Keeper नई उपलब्धि | वनइंडिया हिंदी

    "धोनी को इतना प्यार मिलता है कि कोई और होता तो पागल हो जाता, लेकिन धोनी 15 साल से इस प्यार को लेकर चल रहे हैं और अभी तक उनमें कोई बदलाव नहीं आया है।" 41 साल के धोनी क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में एक हैं।

    फिलहाल धोनी आईपीएल 2023 में शायद आखिरी बार सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के बाद कहा था कि ये उनके करियर का लास्ट फेज चल रहा है। वे जितना हो सके उतना खेलेंगे।

    अब 42 साल की उम्र धोनी को कितना खेलने की छूट देगी ये तो उनकी फिटनेस ही बता सकती है। आईपीएल को आप हल्के में नहीं ले सकते। ऐसे में एक खिलाड़ी के तौर पर शायद ये धोनी के लिए आखिरी आईपीएल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+