IPL 2023: गुजरात टाइटंस की चेन्नई सुपर किंग्स से होगी टक्कर, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11
IPL 2023 में गुजरात टाइटंस का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। हार्दिक पांड्या एक मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर जाना चाहेंगे।
IPL 2023 Gujarat Titans Predicted Playing 11: आईपीएल के पिछले सीजन में खिताबी जीत हासिल कर गुजरात टाइटंस ने इतिहास रच दिया था। इस बार गुजरात की टीम डिफेंडिंग चैम्पियन की भूमिका में है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस को अपना पहला मुकाबला खेलला है। धोनी की टीम के खिलाफ हार्दिक पांड्या और उनकी टीम की कड़ी परीक्षा होगी। पहला मुकाबला घरेलू मैदान अहमदाबाद में होने के कारण जीत दर्ज करने का एक अलग ही दबाव होगा। ऐसे में पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन भी देखने लायक होगी। इस टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में इस लेख में चर्चा की गई है।

ओपनर बल्लेबाज
पिछले सीजन गुजरात टाइटंस को चैम्पियन बनाने में जिन बल्लेबाजों की भूमिका थी, उनमें शुभमन गिल का नाम आता है। वह इस बार भी बतौर ओपनर खेलंगे। पिछले सीजन गिल ने 400 से भी ज्यादा रन बनाये थे। ऐसे में ओपनर के तौर पर उनको रखना चाहिए। उनके पार्टनर के तौर पर ऋद्धिमान साहा का नाम होना चाहिए। वह तेज बल्लेबाजी करने के अलावा विकेट के पीछे भी अपनी भूमिका में होंगे। इस तरह ये दोनों खिलाड़ी ओपनर के तौर पर सही होंगे।

बल्लेबाज और ऑलराउंडर
इस श्रेणी के लिए नम्बर तीन पर खेलने वाले बल्लेबाज का नाम केन विलियमसन हो सकता है। विलियमसन को आईपीएल में खेलने का लम्बा अनुभव है। उनके बाद हार्दिक पांड्या रहेंगे। पिछले साल खिताबी जीत में पांड्या की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी की थी। मैथ्यू वेड को विदेशी खिलाड़ी के तौर पर रखा जा सकता है। इन सबके बाद टीम में राहुल तेवतिया और राशिद खान के तौर पर दो ऑल राउंडर आते हैं। तेवतिया ने अपनी तूफानी बैटिंग कई बार दिखाई है। राशिद खान भी अच्छी हिटिंग कर लेते हैं। गेंदबाजी में भी दोनों के पास जिम्मेदारी होगी।

गेंदबाज
गुजरात टाइटंस में तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है। शिवम मावी और मोहम्मद शमी के अलावा अल्जारी जोसेफ के रूप में एक विदेशी खिलाड़ी हो सकता है। जोसेफ ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीसरे टी20 में 5 विकेट अपने नाम किये हैं। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि समय रहते जोसेफ पहले मुकाबले के लिए टीम से जुड़ पाते हैं या नहीं। इन तीनों के अलावा लेफ्ट आर्म गेंदबाज आर साई किशोर को भी प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है। इस तरह गुजरात एक मजबूत टीम के साथ मैदान पर उतर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications