Aaj Ka IPL Match: हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ में पहुंची गुजरात टाइटंस, गिल का दमदार शतक फिर गेंदबाजों का कहर

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad, playoffs: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर गुजरात की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है।

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad

GT vs SRH, 62nd Match, Indian Premier League 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। गुजरात ने हैदराबाद को 34 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। 18 अंकों के साथ हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब: 189 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी। हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। हैदराबाद की टीम ने 12 के स्कोर पर ही अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया। अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी और अनमोलप्रीत सिंह ने इस अहम मुकाबले में बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन किया। हैदराबाद के बल्लेबाजों खराब शॉट का चयन करते हुए अपना विकेट गंवाया।

अनमोलप्रीत हुए फ्लॉप: सनराइजर्स हैदराबाद को पहले ही ओवर में बड़ी सफलता मिल गई। अनमोलप्रीत सिंह चार गेंद में पांच रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर राशिद खान को कैच थमा बैठे। मयंक अग्रवाल की जगह टीम में शामिल किए गए अनमोलप्रीत इस करो या मरो वाले मुकाबले में बल्ले से अपना कमाल दिखाने में नाकाम रहे।

त्रिपाठी फ्लॉप: सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरा विकेट 11 रन के स्कोर पर गिर गया। अभिषेक शर्मा को यश दयाल ने विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेज दिया। राहुल त्रिपाठी भी मोहम्मद शमी की गेंद पर राहुल तेवतिया को कैच थमा बैठे।

कप्तान एडन मार्करम ने किया निराश: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मार्करम से बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन वह 10 गेंद में 10 रन बनाकर मोहम्मद शमी को अपना विकेट दे बैठे। अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे दसून शनाका ने मार्करम का बेहतरीन कैच पकड़ने का काम किया।

शमी-शर्मा का कहर: मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा ने हैदराबाद के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। ये दोनों ही गेंदबाज गुजरात के सबसे कामयाब गेंदबाज साबित हुए। मोहम्मद शमी ने टीम के लिए चार विकेट झटकने का काम किया। शमी के अलावा मोहित शर्मा ने टीम के लिए चार विकेट झटके।

गिल ने जड़ा शतक: शुभमन गिल के 101 रन की बदौलत गुजरात टाइटंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 188 रन बनाए थे। गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 47 रन की पारी खेली। हैदराबाद की ओर से सबसे अधिक पांच विकेट भुवनेश्वर कुमार ने झटकने का काम किया।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, दासुन शनाका, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, सनवीर सिंह, मयंक मारकंडे, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, टी नटराजन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+