GT vs KKR: 'मैं आ रहा हूं बेटा, तुम घबराना नहीं...', पिता ने बढ़ाई यश दयाल की हिम्मत

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders, Yash Dayal: आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस को पहली हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात की इस हार के लिए तेज गेंदबाज यश दयाल जिम्मेदार रहे।

yash Dayal

Yash Dayal Chandarpal Dayal: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज यश दयाल ने पिछले सीजन आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। यही वजह है कि इस सीजन के लिए भी टीम ने उन्हें रिटेन किया था। यश दयाल ने शुरुआती दो मुकाबलों में भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। लेकिन केकेआर के खिलाफ तीसरा मुकाबला उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। इस मैच में यश दयाल के ओवर में लगातार पांच छक्के लगे।

यश दयाल के ओवर ने हराया मैच

केकेआर के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कप्तन राशिद खान ने हैट्रिक लेकर मैच को टीम की झोली में डाल दिया था। आखिरी 8 गेंदों में केकेआर को जीत के लिए 39 रन बनाने थे। स्कोर बोर्ड देखने पर इस लक्ष्य को पाना लगभग असंभव माना जा रहा था। आखिरी ओवर यश दयाल लेकर उनके पास पास डिफेंड करने के लिए 29 रन थे। लेकिन रिंकू सिंह ने उनके ओवर में लगातार पांच छक्का लगाकर केकेआर को जीत दिला दी।

यश दयाल के पिता ने बढ़ाया हौसला

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात को इस सीजन पहली हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद यश दयाल फैंस के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर जमकर आलोचनाएं की जाने लगी। इस बीच यश दयाल को उनके पिता का साथ मिला है। अब पिता चंद्रपाल दयाल अपने बेटे के मुश्किल समय में साथ देने के लिए खुद उनके पास आ रहे हैं।

ब्रॉड और स्टोक्स के साथ भी हुआ है ऐसा

न्यूज वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए चंद्रपाल दयाल ने कहा कि मैंने यश से फोन पर बात की। मैंने उसे समझाया कि ऐसी चीजें गेंदबाज के जीवन में होती रहती है। चंद्रपाल दयाल से यश से फोन पर कहा कि घबराना या डरना नहीं है। यह क्रिकेट में कोई नई बात नहीं है। गेंदबाजों की पहले भी पिटाई होती रही है। स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्टोक्स जैसे गेंदबाजों के साथ भी ऐसा हो चुका है। लेकिन आज वो क्रिकेट के सुपरस्टार हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड को युवराज सिंह ने लगातार छह छक्के लगाए थे। जबकि स्टोक्स के ओवर में ब्रैथवेट ने लगातार चार छक्के लगाकर वेस्टइंडीज को फाइनल मैच जिताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+