GT vs DC Fantasy Team Prediction: जानिए कैसी हो सकती है आज के मैच की पूरी फैटेंसी टीम
DC vs GT Fantasy Team in Hindi: आज गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और दिल्ली की टीमों का मुकाबला है। आइए देखते हैं आज के मैच की बेस्ट फेंटेसी प्लेइंग इलेवन किस तरह से हो सकती है।

IPL 2023 GT vs DC Fantasy Tips in Hindi: आईपीएल के 44वे मुकाबले में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स टीम का मुकाबला गुजरात टाइटंस से है। आइए देखते हैं इस मैच की बेस्ट फेंटेसी टीम किस तरह से हो सकती है।
विकेटकीपर- फिल सॉल्ट; दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी ने अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धुआंधार 50 प्लस का स्कोर जड़ा था और आज की परिस्थितियां फिर से उनको सूट करती है।
बल्लेबाज-
1. डेविड वार्नर पिछले मुकाबले में 0 रन पर आउट हुए थे जो काफी अप्रत्याशित था। उससे पहले उनका इस सीजन में सबसे कम स्कोर 37 रन था। वे अच्छी फॉर्म में हैं और 8 मैचों में चार अर्धशतक के साथ 306 रन बना चुके हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए करीब 25% रन बनाए हैं।
2. डेविड मिलर किसी भी टीम के टॉप फैंटेसी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं क्योंकि उन्होंने किसी भी परिस्थितियों में निचले क्रम पर जबरदस्त हिटिंग करते हुए 60 के औसत और 173 के स्ट्राइक रेट से इसी सीजन में रन बनाए हैं।
3. शुभमन गिल (c/cv)- गुजरात के ओपनिंग बल्लेबाज ने आईपीएल 2023 के 8 मैचों में तीन अर्धशतक लगाते बढ़िया बैटिंग की है। वे नरेंद्र मोदी स्टेडियम की 7 पारियों में 50 की औसत से बल्लेबाजी कर चुके हैं।
ऑलराउंडर-
1. दिल्ली कैपिटल्स के मिशेल मार्श (c/cv) ने पिछले मैच में जो गेम दिखाया था वह किसी भी राउंडर के लिए एक सपने जैसा है। उन्हें पिछले मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला था और आज की परिस्थितियों में भी गेंद और बल्ले से कमाल करना चाहेंगे।
2. अक्षर पटेल (c/cv) भी दिल्ली कैपिटल्स के एक और ऑलराउंडर हैं जो बल्लेबाजी में तो कमाल कर ही रहे हैं साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम के 4 मैचों में 6 विकेट भी चटकाए हैं।
3. हार्दिक पांड्या ऐसे ऑलराउंडर है जिनको आप किसी भी मुकाबले में अपनी फेंटेसी टीम में लेने के लिए उत्सुक रहेंगे। गुजरात टाइटंस की टीम और वह भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम, तो यह हार्दिक के लिए एक बेहतरीन कॉन्बिनेशन है।
4. राशिद खान की पिछले मैच में जबर्दस्त धुनाई हुई थी और आज फिर से अपनी पसंदीदा परिस्थिति में लौट रहे हैं। वे इस सीजन के आठ मुकाबलों में 14 विकेट चटका कर अपनी टीम के लिए सर्वोच्च विकेट टेकर भी है।
गेंदबाजी-
1. दिल्ली कैपिटल्स के एक्सप्रेस गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया अपनी टीम के स्ट्राइक बॉलर होंगे और वे आज विकेट के पेस और बाउंसर कुछ विकेट निकालना चाहेंगे।
2. मोहम्मद शमी ने पिछले मैच में भी बेहतरीन गेंदबाजी की थी और वह गुजरात टाइटंस के लिए इस सीजन में अभी तक 8 मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं जिसमें से पावर प्ले में आठ विकेट आए हैं।
3. नूर अहमद की क्या ही बात की जाए। वह सीजन से पहले भी एक अंडरडॉग खिलाड़ी माने जा रहे थे और उन्होंने साबित कर दिया है कि अफगानिस्तान की टीम के पास बहुत सारा टैलेंट है। बाएं हाथ के इस गुजरात टाइटंस खिलाड़ी ने अपने पिछले तीन मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं और वे पारी के दूसरे हाफ में बहुत ही घातक रहते हैं।
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स फैंटेसी 11-
Recommended Video

विकेटकीपर- फिल सॉल्ट
ऑलराउंडर- मिशेल मार्श, अक्षर पटेल, हार्दिक पटेल, राशिद खान
बल्लेबाज- डेविड मिलर, डेविड वार्नर, शुभमन गिल
बॉलर- एनरिक नॉर्खिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद
कप्तान और उप-कप्तान के विकल्प- मिशेल मार्श, अक्षर पटेल, शुभमन गिल












Click it and Unblock the Notifications