GT vs DC: 'हर बार दोहराते हैं एक ही गलती', दिल्ली कैपिटल्स के इस फैसले से आकाश चोपड़ा भी परेशान
Gujarat Titans vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल का यह सीजन बेहद खराब गुजरा है। टीम को आठ में से छह मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

Aakash Chopra on Delhi Capitals IPL 2023: मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम होगी। गुजरात अपने होमग्राउंड पर दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी। गुजरात की टीम जहां प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर है तो वहीं दिल्ली की टीम सबसे आखिर 10वें स्थान पर मौजू है।
दिल्ली के लिए जीत जरूरी: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए गुजरात के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को हर हाल में मैच जीतना होगा। दिल्ली को अब इस सीजन छह मैच और खेलने हैं। प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए दिल्ली को इन सभी मुकाबलों में जीत हासिल करना होगा। हालांकि, किसी भी टीम के लिए लगातार छह मैचों में जीत हासिल करना आसान नहीं होता है।
आकाश चोपड़ा भी परेशान: दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने गुजरात के खिलाफ मैच से पहले कुछ बातों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की टीम जो पिछले कुछ समय से कर रही है, उससे मैं भी परेशान हूं। आकाश चोपड़ा ने बताया कि दिल्ली की टीम अक्षर पटेल को बहुत नीचे बल्लेबाजी के लिए भेज रही है, जो टीम में पक्ष में नहीं जा रहा है।
आकाश चोपड़ा ने कही यह बात: अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी तीन खिलाड़ियों पर अधिक निर्भर है। डेविड वॉर्नर, फिल सॉल्ट और मिचेल मार्श के अलावा टीम के पास कोई भी ऐसा बल्लेबाज नहीं है, जिसने इस साल दिल्ली के लिए रन बनाया हो।
अक्षर पटेल को नहीं मिल रहा मौका: हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली की टीम ने अक्षर पटेल को काफी नीचे भेजा था। आकाश चोपड़ा ने कहा कि अक्षर पटेल को ऊपर बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजने का दिल्ली का फैसला मुझे समझ नहीं आ रहा। दिल्ली की टीम एक ही गलती हर बार दोहरा रही है। अहमदाबाद उनका घर है और शायद वह खुद अपने पैड पहनकर बल्लेबाजी करने जा सकते हैं।
दिल्ली को मिली है सिर्फ दो जीत: दिल्ली के अब तक खेले 8 मुकाबलों में 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और केवल 2 मैचों में जीत मिली है। केकेआर और हैदराबाद को छोड़ दिल्ली इस सीजन किसी भी टीम को हराने में कामयाब नहीं हो सकी है। गुजरात टाइटंस 8 मैचों में 12 अंक के साथ टॉप पर है। ऐसे में दिल्ली के लिए उन्हें हराना आसान नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications