GT vs DC: IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा, टॉप ऑर्डर ने किया शर्मसार, दिल्ली ने फिर भी रचा इतिहास
Gujarat Titans vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खराब शुरुआत के बाद शानदार रिकवरी करने में सफलता हासिल की।

Delhi Capitals IPL 2023: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 130 रन बनाए। लेकिन दिल्ली के लिए इतना रन बनाना भी आसान नहीं था।
कमाल की वापसी: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात के खिलाफ पावरप्ले में खराब बल्लेबाजी करने के बाद जबरदस्त वापसी की है। दिल्ली ने पावरप्ले के दौरान पहले पांच ओवर में पांच विकेट खोकर 23 रन बनाए थे। ऐसा लग रहा था कि दिल्ली की टीम जल्द ही ऑल आउट हो जाएगी। लेकिन यहां से अक्षऱ पटेल और अमन खान ने टीम को संभालने का काम किया।
अमन खान ने जड़ा अर्धशतक: दिल्ली के लिए इस मैच में अमन खान ने अर्धशतक जड़ने का काम किया। अमन खान को दिल्ली की टीम ने इस सीजन केकेआर से ट्रेड किया है। शार्दुल ठाकुर की जगह दिल्ली की टीम ने अमन खान को अपने साथ जोड़ा है। अमन खान ने गुजरात के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ने का काम किया।
अक्षऱ पटेल के साथ 50 रनों की साझेदारी: अमन खान और अक्षर पटेल ने 50 रनों की साझेदारी कर दिल्ली की टीम को मुश्किल से निकालने का काम किया। इन दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 50 बेहतरीन रनों की साझेदारी देखने को मिली। इसके बाद अमन खान ने रिपल पटेल के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।
आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा: आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी टीम ने पांच विकेट गंवाने के बाद दो 50-50 रनों की साझेदारी करने में कामयाब रही हो। अमन खान की इस पारी की बदौलत दिल्ली के गेंदबाज गुजरात के खिलाफ लड़ने का सहास करेंगे।
अक्षऱ-अमन की कमाल की बल्लेबाजी: अमन हकीम खान 44 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राशिद खान ने अभिनव मनोहर के हाथों कैच कराया। अमन 44 गेंदों में 51 रन बनाने का काम किया। वहीं अक्षर पटेल 30 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहित शर्मा ने राशिद खान के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications