GT vs DC: नंबर वन चेज मास्टर गुजरात को दिल्ली ने हराया, 5 रन से मैच जीतकर रचा इतिहास

Gujarat Titans vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खराब शुरुआत के बाद भी पांच रन से जीत हासिल कर ली।

Gujarat Titans vs Delhi Capitals

Delhi Capitals IPL 2023: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी गेंद पर 5 रन से जीत हासिल की। 131 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 125 रन ही बना सकी। दिल्ली ने आईपीएल के इतिहास में पहली गुजरात को हराने का कारनामा किया।

गुजरात की शुरुआत खराब रही: दिल्ली की तरह गुजरात की शुरुआत भी खराब रही। गुजरात को पहले ही ओवर में खलील अहमद ने ऋद्धिमान साहा का विकेट लेकर गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका दिया। खलील ने ऋद्धिमान साहा को विकेटकीपर फिलिप सॉल्ट के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजने का काम किया।

शुभमन गिल भी जल्दी लौटे पवेलियन: ऋद्धिमान साहा के बाद शुभमन गिल भी इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके। एनरिक नॉर्त्जे ने शुभमन गिल को यश ढुल के हाथों कैच आउट करा दिया। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद गुजरात की टीम दबाव में आ गई थी। लेकिन कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम को संभाला और पारी को डीप में ले जाने का काम किया।

विजय शंकर बोल्ड: ईशांत शर्मा ने एक बेहतरीन नकल गेंद फेंककर विजय शंकर को क्लीन बोल्ड कर दिया। ईशान ने गुजरात टाइटंस को चौथा झटका देकर दिल्ली की मैच में वापसी कराई। विजय शंकर इस सीजन कमाल के फॉर्म में रहे हैं। लेकिन दिल्ली के खिलाफ वह ईशांत की नकल गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

हार्दिक और मनोहर ने अर्धशतकीय साझेदारी: 4 विकेट जल्दी गिरने के बाद अभिनव मनोहर और हार्दिक पांड्या ने 50 से अधिक रनों की साझेदारी कर गुजरात को मैच में बनाए रखा। अभिनव मनोहर ने इस दौरान कुछ बड़े शॉट्स लगाने का काम भी किया। दोनों बल्लेबाजों ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की।

हार्दिक ने जड़ा अर्धशतक: दबाव की सिचुएशन में आकर टीम को निकालने में हार्दिक पंड्या माहिर हैं। हार्दिक पंड्या ने एक छोर से गुजरात की पारी को संभाले रखा। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। हार्दिक पंड्या के अलावा अभिनव मनोहर ने भी टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 26 रन की पारी खेली।

दिल्ली ने बनाए थे 130 रन: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 130 रन बनाए थे। पावरप्ले में ही पांच विकेट गंवाने के बाद अक्षर पटेल और अमन खान ने टीम को संभाला और दिल्ली के स्कोर को 130 तक पहुंचाया। इस दौरान अमन खान ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मनीष पांडे, राइली रूसो, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्जे, ईशांत शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+