IPL 2023, GT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, चेन्नई के खिलाफ गेंदबाजी चुनी, जानें प्लेइंग 11
Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, 1st Match playing 11: मिनी ऑक्शन में दोनों ही टीमों ने कुछ मैच विनर खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के काम किया है। ऐसे में आईपीएल का पहला मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है।
।

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, 1st Match playing 11: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। पंड्या ने टॉस के समय कहा कि वह आईपीएल के पहले मैच को एन्जॉय करना चाहते हैं। मिनी ऑक्शन में दोनों ही टीमों ने कुछ मैच विनर खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के काम किया है। ऐसे में आईपीएल का पहला मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है।
जीत के साथ शुरुआत करने की होगी कोशिश
गत विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले इस मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर फैंस की नजरें रहेंगी। दोनों टीमों के फैंस चाहेंगे कि उनके खिलाड़ी टूर्नामेंट के शुरुआत से ही फॉर्म बनाए रखे। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात के खिलाड़ी अपने पहले मैच में दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। दोनों ही टीम में इस सीजन कई नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं। ऐसे में टीम का संयोजन पिछले सीजन से काफी अलग देखने को मिल रहा है।
ओपनिंग सेरेमनी में सितारों की धूम
आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस से पहले ओपनिंग सेरेमनी में महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या को स्टेज पर बुलाकर सम्मानित किया गया। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने धोनी से गले मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। दोनों टीमों के खिलाड़ी पहले मैच में अपना दमखम दिखाने को बेताब हैं।
यहां जानें प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्सः डेवन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, मोइन अली, शिवम दूबे, एमएस धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हैंगरगेकर।
गुजरात टाइटंसः रिद्धिमान साहा (w), शुभमन गिल, केन विलियमसन, हार्दिक पांड्या (c), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ।
दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी
चेन्नई की पूरी टीम- एमएस धोनी (कप्तान), बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, दीपक चाहर, मोईन अली, शिवम दूबे, मिचेल सेंटनर राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, शैक रशीद, सुभ्रांशु सेनापति, निशांत सिंधु, अजय मंडल, भगत वर्मा, सिमरनजीत सिंह।
गुजरात टाइटंस की पूरी टीम- हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव , आर साई किशोर, नूर अहमद, केन विलियमसन, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications