IPL 2023: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खूब चलता है शुभमन गिल का बल्ला, रिकॉर्ड जान गेंदबाज परेशान
IPL 2023 GT Batter shubman gill: पिछले साल की तरह इस सीजन भी गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल आईपीएल में बल्ले से रनों की बरसात कर रहे हैं।

Shubman Gill in Narendra Modi Stadium in 2023: हर खिलाड़ी किसी एक स्टेडियम से खास लगाव होता है। जहां वो खेलना पसंद करता है और जहां उसके आंकड़े कमाल के होते हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल का रिकॉर्ड भी कुछ ऐसा ही रहा है। गिल को यहां बल्लेबाजी करना बेहद पसंद है।
गिल ने बनाए थे 94 रन: अपने पिछले मैच में शुभमन गिल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। शुभमन गिल ने 51 गेंदों में नाबाद 94 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। वह अपना शतक पूरा करने से महज 6 रनों से चूक गए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में उनका अहम रोल रहा।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चलता है बल्ला: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल बल्ले से विरोधी टीमों पर भारी रहे हैं। इस मैदान पर गिल ने बेहतरीन औसत के साथ रन बनाने का काम किया है। सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि भारत के लिए भी खेलते हुए भी गिल ने इस मैदान पर कई कमाल की पारियां खेली हैं।
बनाए हैं सबसे ज्यादा टी-20 रन: इस मैदान पर शुभमन गिल सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। गिल ने इस मैदान पर अब तक 10 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 75.14 की बेहतरीन औसत और 152.46 की शानदार स्ट्राइक रेट से 526 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्द्धशतक और 1 शतक शामिल है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा था शतक: इस साल के शुरुआत में भारत के लिए टी-20 मैच खेलते हुए शुभमन गिल ने इसी मैदान पर शतक लगाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने 63 गेंदों में 126 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस मैदान पर उन्हें आउट करना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं रहा है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल:
टेस्ट में - 128 बनाम ऑस्ट्रेलिया।
टी20 में - 126*(63) बनाम न्यूजीलैंड।
आईपीएल में - 63(36), 39(31), 45(34), 56(34), 6(7), 94*(51)












Click it and Unblock the Notifications