IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने डगआउट में रखी ऋषभ पन्त की जर्सी, विकेटकीपर की आई प्रतिक्रिया
IPL 2023, Rishabh Pant: ऋषभ पन्त एक्सीडेंट के बाद एक्शन से बाहर हैं। उनको सम्मान देने के लिए दिल्ली ने ऐसा किया।

IPL 2023 Rishabh Pant Jersey: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ पहले ही मुकाबले में एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की टीम 194 रनों का लक्ष्य हासिल करने में नाकम रही। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली 143 रन बना पाई। मैच के दौरान दिल्ली के डग आउट में अलग ही नज़ारा देखने को मिला। कार एक्सीडेंट के बाद रिकवरी के दौर से गुजर रहे पन्त की जर्सी को दिल्ली ने अपने डग आउट में लगाया।
ऋषभ पन्त के नाम से जर्सी डग आउट में लगातार दिल्ली कैपिटल्स ने अपने इस खिलाड़ी को ट्रिब्यूट दिया। इसके बाद फैन्स ने भी इसे काफी पसंद किया। इसके बाद ऋषभ पन्त ने भी मैच से पहले प्रतिक्रिया दी। पन्त की तरफ से एक मजाकिया बयान देखने को मिला। उन्होंने अपनी जर्सी को इम्पैक्ट प्लेयर से जोड़ दिया।
पन्त ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि मैं इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण इस टीम में 13वां खिलाड़ी हूं। वरना मैं टीम में 12वां खिलाड़ी भी हो सकता था। ऋषभ पन्त अपने पाँव की सर्जरी के बाद रिकवरी के दौर में हैं। उनको वापसी करने में काफी समय लगने वाला है। पिछले साल दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में ऋषभ पन्त को कार दुर्घटना में चोट लग गई थी।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। लखनऊ के लिए काइल मेयर्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य से काफी दूर रह गई। दिल्ली की टीम 9 विकेट पर 143 रनों का स्कोर हासिल कर पाई। कप्तान डेविड वॉर्नर ने अर्धशतक जड़ा लेकिन वह जीत नहीं दिला पाये। दिल्ली की खराब शुरुआत रही है लेकिन फ़िलहाल पूरा टूर्नामेंट बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications