गौतम गंभीर के सामने फैंस ने लगाया 'कोहली-कोहली' का नारा, LSG के मेंटर का रिएक्शन वायरल- VIDEO

गौतम गंभीर ड्रेसिंग रूम में जा रहे थे तो फैंस ने कोहली-कोहली का नारा लगा दिया। इसके बाद एलएसजी के मेंटर ने कैसी प्रतिक्रिया दी है ये आप यहां यहां देख सकते हैं।

Gautam Gambhir reaction

IPL 2023 in Hindi: विराट कोहली और गौतम गंभीर (Virat vs Gambhir) का मामला भारतीय क्रिकेट के गलियारों में समय इतना चर्चित है कि हर कोई इसके बारे में ताजा अपडेट जानना चाहता है। दोनों खिलाड़ियों के बीच इस तरह की झड़प हुई थी वह काफी चर्चित हुई क्योंकि दोनों ही काफी हाई प्रोफाइल हस्ती हैं।

विराट कोहली अभी भी क्रिकेट खेलते हैं तो गौतम गंभीर भारत के पूर्व क्रिकेटर है चुके हैं। दोनों ही खिलाड़ी अपने आक्रामक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। गौतम गंभीर जहां बेबाक हैं तो विराट कोहली भी ऑनफील्ड अपनी भावनाओं को दिखाने में कभी पीछे नहीं हटे।

इन दोनों के बीच बीते सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के बाद काफी बहस होती हुई देखी गई थी। इसके बाद एक वीडियो और वायरल हो रहा है जो लखनऊ और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का बताया जा रहा है।

इस वायरल वीडियो में आप यहां देख सकते हैं कैसे लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम के मेंटर गौतम गंभीर पर कुछ फैंस टोंट मार रहे हैं। इस दौरान गौतम गंभीर सीढ़ियों से चलते हुए ड्रेसिंग रूम की ओर रवाना हो रही है और कुछ फैंस ऊपर से कोहली-कोहली चिल्ला रहे हैं।

इसके रिएक्शन में गंभीर ड्रेसिंग रूम में एंट्री करने से पहले कुछ सेकंड के लिए रुकते हैं। उन फैंस की ओर घूरते हैं और फिर चले जाते हैं। यह वीडियो जिस एंगल से शूट हुआ है उसमें साफ पता चलता है कि गंभीर और 'कोहली- कोहली' का नारा लगा रहे फैंस के बीच में काफी दूरी रही होंगी।

कोहली और गंभीर के बीच हुई झड़प वाले मुकाबले की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर्जायंट्स को 18 रनों से हरा दिया था। यह लो स्कोरिंग मैच था जहां आरसीबी ने लखनऊ से उनके होम ग्राउंड पर अपनी पिछली हार का बदला ले लिया था। इससे पहले आरसीबी की टीम को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गौतम गंभीर की टीम ने हराया था।

विराट कोहली और गौतम गंभीर के इस मामले की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिस तरह की कहासुनी हुई है उसने पूर्व क्रिकेटरों के कान भी खड़े किए हैं जिन्होंने सख्त सजा देने का सुझाव भी दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि बीसीसीआई को मामले में आना चाहिए और जाकर देखना चाहिए कि चीजों की शुरुआत हुई क्योंकि भारत के युवा विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को फॉलो करते हैं, गौतम गंभीर को अपना आइकन मानते हैं।

वैसे इंडियन प्रीमियर लीग में नियमों के उल्लंघन के लिए कोहली और गंभीर पर मैच फीस का 100% जुर्माना लग चुका है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच में व्यक्तिगत समस्याएं भी बताई जाती रही है। लेकिन आधिकारिक तौर पर न तो विराट ने इस बारे में कुछ कहा है, और ना ही गंभीर ने कुछ कहा है।

अब फैंस को कोहली और गंभीर के बीच एक और मुलाकात का इंतजार है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में यह दोनों टीमें एक दूसरे के सामने तभी खेल पाएंगी जब वे लीग स्टेज से आगे के लिए क्वालीफाई करेंगी। तब देखना होगा कि कोहली और गंभीर जब हाथ मिलाने के लिए आते हैं तो दोनों का रिएक्शन कैसा रहता है।

बतौर प्रोफेशनल क्रिकेटर खिलाड़ी अक्सर अपनी चीजों को भुलाकर आगे बढ़ जाते हैं लेकिन फैंस और सोशल मीडिया पर यह चीजें अपना बड़ा प्रभाव छोड़ती हैं।

Recommended Video

    IPL 2023:Code of Conduct क्या होता है, क्या खिलाड़ी देते हैं नियम तोड़ने पर जुर्माना? वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+