IPL 2023: आईपीएल में 2008 से 2023 तक पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

Purple Cap Winners: आईपीएल में इस सीजन पर्पल कैप शमी को मिली है। इस कैप पर कब्जा जमाने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट यहाँ देखें।

IPL Purple Cap Winners

IPL Purple cap winners list: आईपीएल में पर्पल कैप जीतना बड़े सम्मान की बात होती है। रनों से भरे टूर्नामेंट में पर्पल कैप मिलने से गेंदबाज के हौसले बुलंद होते हैं। लीग में बेस्ट गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप का अवॉर्ड दिया जाता है।

इस सीजन भी कई गेंदबाज इस दौड़ में शामिल थे। मोहम्मद शमी ने बाजी मारते हुए यह कैप अपने नाम कर ली। गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए शमी ने 28 विकेट अपने नाम किये। हालांकि इस दौड़ में गुजरात के राशिद खान भी शामिल थे लेकिन शमी उनके ऊपर भारी पड़े।

आईपीएल में पर्पल कैप जीतने वाले गेंदबाजों में चेन्नई सुपर किंग्स आगे दिखाई दे रही है। सबसे ज्यादा बार चेन्नई के गेंदबाजों को पर्पल कैप मिली है। एक और खास बात यह भी है कि ड्वेन ब्रावो और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाजों ने पर्पल कैप पर 2-2 बार कब्जा जमाया है।

आईपीएल में पर्पल कैप जीतने वाले सभी गेंदबाज

2008- सोहेल तनवीर, राजस्थान रॉयल्स
2009- आरपी सिंह, डेक्कन चार्जर्स
2010- प्रज्ञान ओझा, डेक्कन चार्जर्स
2011- लसिथ मलिंगा, मुंबई इंडियंस
2012- मोर्ने मोर्कल, दिल्ली डेयरडेविल्स
2013- ड्वेन ब्रावो, चेन्नई सुपर किंग्स
2014- मोहित शर्मा, चेन्नई सुपर किंग्स
2015- ड्वेन ब्रावो, चेन्नई सुपर किंग्स
2016- भुवनेश्वर कुमार, सनराइजर्स हैदराबाद
2017- भुवनेश्वर कुमार, सनराइजर्स हैदराबाद
2018- एंड्रू टाई, किंग्स इलेवन पंजाब
2019- इमरान ताहिर, चेन्नई सुपर किंग्स
2020- कगिसो रबाडा, दिल्ली कैपिटल्स
2021- हर्षल पटेल, आरसीबी
2022- युजवेंद्र चहल, राजस्थान रॉयल्स
2023- मोहम्मद शमी, गुजरात टाइटंस

इस सीजन पर्पल कैप गुजरात के खाते में आनी निश्चित लग रही थी। शमी अगर इस पर कब्जा नहीं जमा पाते, तो राशिद खान भी थे। उनके अलावा मोहित शर्मा भी थे। ये तीनों की गेंदबाज टॉप तीन में रहे हैं। ऐसे में यह तो तय दिख रहा था कि पर्पल कैप कहीं नहीं जाने वाली है। इसके अलावा एक और खास बात यह रही कि ऑरेंज कैप भी गुजरात के पास गई। शुभमन गिल ने इस सीजन 3 शतकों सहित कुल 890 रन अपने नाम किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+