IPL 2023: पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद भी रोहित शर्मा के चैम्पियन बनने के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए धोनी
IPL 2023 MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को छठी बार चैंपियन बनाने के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी रोहित शर्मा के चैम्पियन बनने के रिकॉर्ड को अभी भी नहीं तोड़ पाए हैं

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए पांचवीं बार खिताब जीत लिया है। धोनी ने इसके साथ ही अगले सीजन में भी आने का इशारा किया है। धोनी ने काफी मजबूती से कहा कि वह अगले सीजन में अपने फैंस को गिफ्ट देने के लिए वापस आ सकते हैं।
अगर ऐसा होता है तो धोनी के पास चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने का मौका होगा और ये आईपीएल रिकॉर्ड बन जाएगा, क्योंकि अभी तक मुंबई इंडियंस और सीएसके ने सर्वाधिक आईपीएल पांच खिताब जीतकर आपस में बराबरी कर रखी है।
इस जीत के साथ धोनी ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी की मुंबई इंडियंस की बराबर तो कर ली है, लेकिन वे व्यक्तिगत तौर पर रोहित शर्मा को पीछे नहीं छोड़ पाए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने की जब बात आती है तो रोहित शर्मा अभी भी धोनी से आगे हैं।
असल में रोहित ने मुंबई इंडियंस की टीम को पांच बार आईपीएल का खिताब जिताया है, लेकिन एक बार उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के साथ भी खिताब जीता था। यह 2009 सीजन की बात है तब रोहित डेक्कन चार्जर्स की टीम में खेल रहे थे, और उन्होंने वहां अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। इस बात को लोग अब भूल चुके हैं।
दरअसल, आईपीएल के खिताबों में केवल चार बात ही अक्सर याद रह जाती है- चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का सबसे ज्यादा बार खिताब जीतना व पहले सीजन में शेन वार्न द्वारा राजस्थान रॉयल्स को चैम्पियन बनाना। वैसे कोलकाता नाइट राइडर्स भी दो बार खिताब जीत चुकी है।
सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा के साथ अंबाती रायडू का नाम भी आता है, जिन्होंने 6 बार यह खिताब जीता है। हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड भी पांच-पांच बार यह खिताब जीत चुके हैं। अब आईपीएल के अगले सीजन पर सबकी नजरें हैं क्योंकि धोनी जिस तरह से वादा करके गए हैं, वह अपनी अपनी बात को फॉलो करने के लिए जाने जाते हैं, और फैंस को अपने रिटर्न गिफ्ट का इंतजार रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications