IPL 2023: दूसरे हॉफ में पहुंच गई है लीग, किसने बनाए सर्वाधिक रन, किसने लिए सर्वाधिक विकेट और कैच
IPL 2023 Records in Hindi: आईपीएल 2023 अपने दूसरे हाफ में प्रवेश कर चुका है। अभी तक कुल मिलाकर 37 मुकाबले हो चुके हैं। आइए देखते हैं इस दौरान किन खिलाड़ियों ने सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और सर्वाधिक कैच लिए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में अभी तक 37 मुकाबले हो चुके हैं और पॉइंट टेबल में पिछले सीजन के 2 फाइनलिस्ट टॉप पर हैं। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस क्रमशः नंबर एक और दो पर मौजूद हैं। चार बार की चैंपियन तीन सुपर किंग्स भी 8 मैच में पांच मैच जीतकर नंबर तीन पर है।
यह लीग अपने 16वे सीजन के दूसरे दौर में प्रवेश कर चुकी है। आइए देखते हैं खिलाड़ियों की व्यक्तिगत परफॉर्मेंस किस तरह की रही है।
किसने बनाए हैं अभी तक सबसे ज्यादा रन-
1. फाफ डु प्लेसिस टॉपर है जिन्होंने आठ मैचों की 8 पारियों में 422 रन बनाए हैं। उन्होंने 167.46 की स्ट्राइक रेट से और 60.29 की औसत से बल्लेबाजी की है।
2. नंबर दो पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 47.57 की औसत और 142.31 के स्ट्राइक रेट के साथ 333 रन बनाए हैं।
3. नंबर 3 पर चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर डेवॉन कोन्वे हैं जिन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 46 की औसत और 137 के स्ट्राइक रेट के साथ 322 रन बनाए हैं।
4. नंबर चार पर सीएसके के ही ओपनर ऋतुराज गायकवाड हैं जिन्होंने आज की 8 पारियों में 45.29 की औसत और 150 के स्ट्राइक रेट के साथ 317 रन बनाए हैं।
5. दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर ने 7 पारियों में 120 के स्ट्राइक रेट से 306 रन बनाए हैं।
गेंदबाजी में टॉप गेंदबाज-
1. मोहम्मद सिराज 8 मैचों में 16.64 की औसत से 14 विकेट ले चुके हैं।
2. राशिद खान 7 मैचों में 16.14 की औसत से 14 विकेट ले चुके हैं।
3. सीएसके के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे 8 मैचों में 22.86 की औसत से 14 विकेट ले चुके हैं।
4. केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 8 मैचों में 18.38 की औसत के साथ 13 विकेट ले चुके हैं।
5. पंजाब किंग्स के पेसर अर्शदीप सिंह 7 मैचों में 15.69 की औसत के साथ 13 विकेट ले चुके हैं।
अब बात करते हैं इस सीजन में सबसे ज्यादा कैच कौन ले चुका है-
1. ऋतुराज गायकवाड 8 मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं और उनका प्रति मैच कैच का औसत 1.125 का है।
2. जॉस बटलर आठ मैचों में आठ कैच ले चुके हैं।
3. विराट कोहली भी आठ मैचों में आठ कैच ले चुके हैं।
4. एडन मार्क्रम 6 मैचों में 7 कैच ले चुके हैं और उनका प्रति मैच औसत 1.166 का है।
5. सिमरोन हिटमायर राजस्थान रॉयल्स के लिए 8 मैचों में 7 कैच चुके हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications