IPL खिताब जीतना है तो टॉप-2 में जगह बनाइए, पिछले 6 सीजन में पहले क्वालीफायर का विजेता ही बना चैम्पियन
IPL Finals: आईपीएल के पिछले 6 सीजन में लीग स्टेज में टॉप करने वाली दो टीमों के बीच जिस तरह का प्रभुत्व देखने के लिए मिला है वह बताता है कि यह कंपटीशन असल में इन दो टीमों के बीच ही होता है।

IPL 2023 Final: इंडियन प्रीमियर लीग का फॉर्मेट कुछ ऐसा है जहां लीग स्टेज खेलने के बाद आपको प्लेऑफ मुकाबले खेलने होते हैं। आमतौर पर बड़े टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल जैसी चीजें हुआ करती है लेकिन आईपीएल एक अलग ही फॉर्मेट को लेकर चलता है जो दुनिया में काफी पसंद भी किया जाता है।
यहां प्लेऑफ में दो क्वालीफायर मुकाबले खेले जाते हैं और एक एलिमिनेटर मैच होता है। इसी वजह से आईपीएल में इस बात को लेकर काफी चर्चा रहती है कि लीग स्टेज में टॉप की दो टीमें कौन होंगी। क्योंकि उन्हीं में ही पहला क्वालीफायर मैच खेला जाता है।
आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आईपीएल 2018 से लेकर अब तक लीग स्टेज में टॉप करने वाली दो टीमों में कोई एक ही ट्रॉफी जीत रही है और अधिकतकर मौकों पर इनके बीच ही फाइनल होता है। यही दोनों टीमें पहले क्वालीफायर में खेलती हैं और पहले क्वालीफायर का विजेता ही पिछले 6 सीजन में विजेता बनकर उभरा है।
1. 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में पहला क्वालीफायर मैच खेला और सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हरा दिया। बाद में सीएसके ने आठ विकेट से सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में भी 8 विकेट से हराया।
2. आईपीएल के अगले सीजन यानी 2019 में पहला क्वालीफायर मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एम ए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ, जिसको मुंबई ने 6 विकेट से जीता। बाद में यह दोनों टीमें फाइनल में भी एक दूसरे के खिलाफ खेली और मुंबई को 1 रन से जीत मिली।
3. आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहला क्वालीफायर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दुबई में 57 रनों से जीता और बाद में यह दोनों टीमें फाइनल में पहुंची, जहां मुंबई ने 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
4. आईपीएल 2021 की कहानी भी ऐसी ही है, जहां चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को पहले क्वालीफायर में 4 विकेट से मात दी। यह मैच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। बाद में चेन्नई की टीम ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराया। इन सीजनों में यह पहली बार हुआ जब पहला क्वालीफायर खेलने वाली दो टीमें फाइनल में एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेली।
5. आईपीएल के पिछले सीजन की बात करें तो गुजरात टाइटंस की टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला क्वालीफायर मैच जीता था और बाद में इस टीम को फाइनल में भी 7 विकेट से हराकर पहले ही सीजन में ट्रॉफी उठा ली।
6. इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने एम ए चिदंबरम स्टेडियम में पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस को मात दी थी और फिर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच 5 विकेट से जीत लिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications