GT vs CSK: बारिश में भी कम नहीं हुआ धोनी के फैंस का जोश, सीएसके-सीएसके के नारे से गूंजा स्टेडियम और फिर...

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans, Final Toss Updates: आईपीएल 2023 के खिताबी मुकाबले में बारिश का कहर जारी है। बारिश के कारण टॉस अब तक नहीं हो पाया है।

ipl 2023

CSK vs GT, Final, Indian Premier League 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बारिश के कारण फाइनल मैच के होने पर संशय बना हुआ है। तेज बारिश की वजह से अब तक मैच का टॉस भी नहीं हो पाया है। अगर आज के दिन बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है तो फिर सोमवार यानी 29 मई को रिजर्व डे पर यह मुकाबला खेला जाएगा।

फैंस ने मचाया शोर: नरेंद्र मोदी स्टेडियम भले ही गुजरात टाइटंस का होमग्राउंड हो, लेकिन यहां चेन्नई के फैंस बड़ी तादाद में दिखाई दे रहे हैं। फाइनल मैच में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करने के लिए फैंस बड़ी तदादा में स्टेडियम पहुंचे हैं। फैंस बारिश में भी जमकर वहां डटे हुए हैं और सीएसके-सीएसके का नारा लगा रहे हैं।

वीडियो वायरल: चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस मैच का इंतजार कर रहे फैंस का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो फैंस हाई जोश के साथ सीएसके-सीएसके का नारा लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खासा पसंद किया जा रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ओवरों की कटौती तय: रविवार को फाइनल मैच में बारिश के कारण देरी हो रही है। रात 9:45 बजे तक बारिश रुकने पर पूरे ओवर मैच होने की संभावनाए थी। वहीं अगर 10:30 बजे से मैच शुरू होता है तो 15 ओवर का मैच हो पाता। लेकिन अब रविवार के दिन मुकाबला होना काफी मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। ऐसे में सोमवार को यानी रिजर्व वाले दिन मैच हो सकता है।

जानिए जरूरी अपडेट: अगर पांच-पांच ओवर का मैच देर रात 12.06 बजे तक नहीं हुआ तो मुकाबला रिजर्व डे में खेला जाएगा। अगर रिजर्व डे वाले दिन भी बारिश होती है तो फिर ऐसे में लीग राउंड की समाप्ति तक अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली गुजरात टाइटंस की टीम विनर घोषित कर दी जाएगी। सोमवार को भी अहमदाबाद में बारिश की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+