RR vs RCB Fantasy Team: आज के मुकाबले की फैंटेसी टीम, जानिए कौन हैं टॉप के 11 खिलाड़ी
RR vs RCB Fantasy Team Tips in Hindi: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की बेस्ट फेंटेसी प्लेइंग इलेवन

IPL 2023 Fantasy Team Tips in Hindi: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम मेजबान राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला करेगी। आइए देखते हैं आज के मैच के टॉप के 11 खिलाड़ी कौन हो सकते हैं जो फेंटेसी इलेवन के लिए पसंदीदा चॉइस हो सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स फैंटेसी टीम- टॉप बल्लेबाज
1. फाफ डू प्लेसिस- आरसीबी के कप्तान फॉर्म में है और आईपीएल के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में नंबर एक पर है।
2. विराट कोहली- फाफ के जोड़ीदार कोहली ने आरसीबी के लिए ओपन करते हुए इस सीजन में 42 की औसत से बल्लेबाजी की है।
3. यशस्वी जायसवाल- राजस्थान रॉयल्स के ओपनर ने आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी इसी सीजन में जड़ी है और वे जबरदस्त फॉर्म में है।
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेस्ट फेंटेसी टीम- विकेटकीपर
4. संजू सैमसन- आरआर के कप्तान ने पिछले तीन मैचों में नाबाद 48, नाबाद 66 और 30 रनों की पारी खेली है।
5. जोस बटलर- राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज आरसीबी के खिलाफ 41.2 के औसत और 152 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर चुके हैं।
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेस्ट फेंटेसी टीम- टॉप बॉलर
6. मोहम्मद सिराज- आरआरबी के ये बॉलर 11 पारियों में 15 विकेट ले चुके हैं और टीम के लीडिंग विकेट टेकर हैं।
7. ट्रेंट बोल्ट- ये नई बॉल से बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 16.13 के स्ट्राइक रेट से बॉलिंग की है।
8. युजवेंद्र चहल- राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर चहल ने पिछले 2 मैचों में 4 विकेट चटकाए हैं और वह फाफ, मैक्लवेल और डीके के खिलाफ कारगर साबित होते हैं।
आईपीएल 2023 फेंटेसी क्रिकेट राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी- टॉप ऑलराउंडर
9. वानिंदू हसारंगा- सैमसन के खिलाफ उनका अच्छा रिकॉर्ड है और इस सीजन में जयपुर में खेले मैच खेले गए मैचों में कलाई के स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन भी किया है।
10. ग्लेन मैक्सवेल- इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में ये खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच रहा था। अपने पिछले मैच में भी उन्होंने बहुत तेज पारी खेली थी।
11. रविचंद्रन अश्विन- राजस्थान रॉयल्स का ये ऑलराउंडर 7.44 के इकॉनमी के साथ राजस्थान के लिए दूसरा लीडिंग विकेट टेकर है
आरआर बनाम आरसीबी फेंटेसी क्रिकेट टिप्स कैप्टन/वाइस कैप्टन-
आज के आज के मुकाबले में फाफ डु प्लेसिस, यशस्वी जायसवाल और यूज़वेंद्र चहल कप्तान और उपकप्तान के बेस्ट विकल्प के तौर पर नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications