DC vs CSK: अरुण जेटली स्टेडियम में दिखेगा इन बल्लेबाजों का जलवा, कौन बनाएगा आज सबसे ज्यादा रन
Fantasy Cricket Tips in Hindi: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज के मुकाबले में किन बल्लेबाजों के हाथ लगेगी गेंद की कुटाई की बाजी।

IPL 2023 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग के 67वे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम का अहम मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स (DC) से है। आइए देखते हैं इस मैच में सबसे ज्यादा रन कौन बना सकता है।
1. रुतुराज गायकवाड- चेन्नई सुपर किंग्स का यह खिलाड़ी बहुत अच्छी फॉर्म में है और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनरों के खिलाफ 61.5 के औसत से बल्लेबाजी कर चुका है। इतना ही नहीं, बाएं हाथ के कलाई के स्पिनरों व दाएं हाथ के ऑफ स्पिनरों के खिलाफ भी उनका औसत 89 का है।
कुल मिलाकर यह बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे गेंदबाजों के सामने बढ़िया मैच-अप बनाता है।
2, राइली रॉसौव- ये दक्षिण अफ्रीकी धाकड़ बल्लेबाज आईपीएल के इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी के कम ही जौहर दिखा पाया है। यह बाए हाथ का तूफानी बल्लेबाज पिछले मैच में ही अपनी क्षमताओं के हिसाब से खेल पाया था।
राइली ने अपने पिछले मुकाबले में 37 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली थी। इस पारी ने पंजाब किंग्स को आईपीएल से ही बाहर कर दिया है।
3. डेविड वॉर्नर- दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान आईपीएल के इतिहास के सर्वकालिक महानतम बल्लेबाज में भी एक है। उन्होंने इस सीजन में भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं जिसमें 5 अर्धशतक लगाए हैं।
बीच में एक ऐसे वक्त आया जब उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे लेकिन उन्होंने फिर अपना हुनर दिखाना शुरू कर दिया है और वे लिस्ट में टॉप बल्लेबाजों में शामिल है।
4. डेवॉन कोन्वे- कोन्वे आज के टॉप बल्लेबाजों में शामिल हैं। वे आज की परिस्थितियों में बहुत शानदार है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 156.45 के स्ट्राइक रेट और 48.50 की औसत के साथ बल्लेबाजी की है और उनकी फॉर्म बहुत ही शानदार है।
5. शिवम दुबे- वैसे तो शिवम दुबे चोट के चलते पिछले दो मैच नहीं खेल पाए हैं लेकिन अगर आज उनकी चोट ठीक होती है और वे खेलते हैं तो यह खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में चल रहा है।
दुबे धीमी पिच पर स्पिनरों की बखिया उधेड़ने के लिए जाने जाते हैं और आज की पिच तो उनके लिए एकदम परफेक्ट दिखाई दे रही है। देखने वाली बात केवल यही होगी कि दुबे इस मैच में खेलते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications