CSK vs KKR Prediction: कौन बनाएगा आज सबके ज्यादा रन, रसेल को भी आता है सीएसके की 'धुनाई' में मजा
CSK vs KKR Fantasy tips Top Bowlers: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले में कौन बना सकता है आज सबसे ज्यादा रन

IPL 2023 in Hindi: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Supere Kings) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सामने होगी। इन दोनों ही टीमों का मौजूदा सीजन में यह 13वां मैच है। आईपीएल 2023 के इस 61वें मैच में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन।
1. रुतुराज गायकवाड- चेन्नई सुपर किंग्स का यह खिलाड़ी चेपॉक की पिच पर अपने लिए बढ़िया परिस्थितियां पा सकता है। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 56.73 की औसत और 135 के स्ट्राइक रेट से जबरदस्त बल्लेबाजी की है जो उन्हें आज के टॉप बल्लेबाज में शामिल करती है।
2. नितीश राणा- कोलकाता नाइट राइडर्स का यह कप्तान चेन्नई में 34.2 का औसत रखता है। नितीश राणा के लिए यह सीजन अभी तक ठीक-ठाक गया है और पिछली तीन पारियों में उन्होंने रन बनाने के लगातार संकेत दिए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भले ही उनका एवरेज 25 का है लेकिन वह आज एम ए चिदंबरम स्टेडियम में अपने बेहतर रिकॉर्ड के चलते टॉप बल्लेबाज की लिस्ट में शामिल है।
3. जेसन रॉय- कोलकाता नाइट राइडर्स का स्टाइलिश ओपनर आईपीएल में अपने बेस्ट स्ट्राइक रेट 157.24 से रन बना चुका है। यह खिलाड़ी लगातार दहाई का आंकड़ा पार कर रहा है और बहुत अच्छी लय में दिखाई दे रहा है हालांकि उनको आज बड़ी पारी खेलनी होगी।
रॉय चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 191 के स्ट्राइक रेट और 31.5 के औसत से बल्लेबाजी कर चुके हैं।
4. डेवॉन कोन्वे- इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए आज की परिस्थितियां बहुत ही शानदार है और वे चेपॉक की पिच के हिसाब से अपने खेल को ढाल चुके हैं जहां उन्होंने इस सीजन में छह मैचों में 320 रन इसी मैदान पर दिए हैं।
5. आंद्रे रसेल- ये केकेआर के बहुत धुआंधार बल्लेबाज हैं जिनको गेंद कम खेलने के लिए मिलती है लेकिन उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 169 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 38.63 की औसत निकाला है और सीएसके के खिलाफ चार अर्धशतक भी लगाए हैं। रसेल को आज गेंदे खेलने के लिए मिलती है तो वे फिर से ऐसा कारनामा करना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications