MS Dhoni: 'कैप्टन कूल' को क्रीज पर देखने के लिए फैंस को क्यों करना पड़ता है इंतजार, ड्वेन ब्रावो ने खोला राज

एमएस धोनी जब भी क्रीज पर बल्लेबाजी करने पहुंचते हैं, स्टेडियम में उनके नाम की एक अलग गूंज सुनाई देती है। ऐसा हर उस मैच में होता है, जहां एमएस धोनी मौजूद होते हैं। धोनी के प्रति फैंस की ये दीवानगी सबसे अलग है।

MS Dhoni

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन बेहद ही रोमांचक अंदाज में गुजर रहा है। आईपीएल ने आधे से ज्यादा सफर तय कर लिया है, अब हर मुकाबला फैंस की धड़कन बढ़ा देने वाला हो रहा है। आईपीएल में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह तब और चरम पर पहुंच जाता है, जब मैदान पर येलो ब्रिगेड (CSK) के साथ 'कैप्टन कूल' एमएस धोनी नजर आते हैं। ड्वेन ब्रावो ने 'थाला' के बल्लेबाजी क्रम को लेकर खुलकर बात की है।

दरअसल, कई मैच में धोनी आखिर तक बल्लेबाजी करने नहीं आते हैं, जबकि उनके फैंस उन्हें खेलते देखना चाहते हैं, और जब धोनी बल्लेबाजी करने आते हैं, तब कुछ ही गेंद बाकी होती हैं, ऐसे में फैंस उन्हें बल्लेबाजी करते नहीं देख पाते हैं, इस बीच ड्वेन ब्रावो ने बताया क्यों एमएस धोनी बैटिंग ऑर्डर में खुद को प्रमोट नहीं करना चाहते हैं।

सालों तक सुपर किंग्स की टीम में धोनी के साथ खेलने वाले ड्वेन ब्रावो ने बताया कि 'धोनी इस सीजन फिनिशर का रोल निभाकर खुश हैं। ब्रावो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि, धोनी अन्य खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देना चाहते हैं, उन्हें इसी क्रम में बल्लेबाजी करनी थी।

उन्होंने बताया कि, 'हर कोई धोनी से ऊपर बल्लेबाजी कर रहा है और वो खुद निचले क्रम में बैटिंग का जिम्मा उठा रहे हैं। जडेजा, रायडू और दुबे जैसे खिलाड़ी टॉप बैटिंग ऑर्डर में उनसे ऊपर बल्लेबाजी के लिए आ रहे हैं और धोनी इनको ज्यादा से ज्यादा मौके देना चाहते हैं। वो सिर्फ फिनिशर का रोल निभाकर खुश हैं।'

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स 7 मैचों में से 5 में जीत के साथ आईपीएल 2023 स्टैंडिंग में टॉप पर विराजमान है। ब्रावो को सीएसके के खिलाड़ियों के मनोबल और टीम की गति को बनाए रखने की क्षमता पर भरोसा है। उन्होने कहा कि, 'सीएसके का मनोबल बहुत ऊंचा है, और इसका परिणामों से कोई लेना-देना नहीं है। हम एक ऐसी टीम हैं जो सामान्य रूप से बहुत स्तरीय है, भले ही हम अच्छा प्रदर्शन करें या नहीं।'

उन्होंने कहा कि, 'लेकिन यह हमेशा बेहतर होता है जब हम अच्छा कर रहे होते हैं। अब तक, हमने सीजन की शुरुआत एक सकारात्मक नोट के साथ की है और हमें बस गति बनाए रखनी है और क्रिकेट खेल जीतते रहना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+