पोंटिंग ने शेयर किया सौरव गांगुली के साथ काम करने का अनुभव, 'दो कम अच्छे दोस्तों' के बीच अब कैसे हैं रिश्ते?
दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने सौरव गांगुली के साथ काम करने को लेकर अपने बेबाक विचार प्रकट किए हैं। यह दोनों खिलाड़ी भूतकाल में अच्छे दोस्त नहीं थे लेकिन अब क्या स्थिति है?

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए आईपीएल 2023 का सफर काफी भयानक रहा है जहां वे 11 में से 4 मैच ही जीत पाए हैं और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी तकरीबन खत्म ही है। भले ही रिकी पॉन्टिंग की दिल्ली कैपिटल्स आधिकारिक तौर पर आईपीएल के इस सीजन से बाहर नहीं हुई लेकिन वह प्लेऑफ में भी नहीं जाने वाले हैं।
इसी बीच टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने सौरव गांगुली के साथ अपनी प्रतिबद्धता के बारे में बात की। रिकी पोंटिंग सौरव गांगुली के साथ मिलकर दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए काम कर रहे हैं जहां बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष डीसी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेटिंग ऑपरेशन हैं।
इन दोनों दिग्गजों ने 2019 में भी साथ काम किया था और उस साल दिल्ली की टीम ने तीसरे स्थान पर फिनिश किया था। फिर गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने के बाद इस सीजन में फिर से वापस आ गए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन भूलने लायक रहा। रिकी ने दुर्गति के कारणों के बारे में बात नहीं की है लेकिन अपने नियमित कप्तान ऋषभ पंत के बगैर खेल रही ये टीम डेविड वार्नर की अगुवाई में संगठित होती हुई दिखाई नहीं दी रही है। बैटिंग में तो बिल्कुल ही तितर-बितर वाला माहौल दिखाई दे रहा है।
दिल्ली कैपिटल्स पॉडकास्ट पर बात करते हुए पोंटिंग ने कहा, "जब आप प्रतिद्वंदता के बारे में बात करते हैं तो सौरव गांगुली और मेरी प्रतिबद्धता से बड़ी गांगुली व स्टीव वॉ की प्रतिद्वंदता है। हम दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ काफी खेला है। हमने एक-दूसरे के खिलाफ विश्व कप फाइनल की टीमों की कप्तानी भी की है। लेकिन वे 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़े और फिर सब कुछ बदलने लगा। फिर वे बीसीसीआई में चले गए और अब दोबारा हमसे जुड़ गए हैं।"
रिकी पोंटिंग ने बिल्कुल इमानदारी से जवाब देते हुए आगे कहा, "हम अब साथ में अच्छा काम कर रहे हैं क्योंकि हमें इस फ्रेंचाइजी के लिए बेहतर करना है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जीत मिलते रहे। भले ही हम अच्छे दोस्त ना रहे हो, लेकिन जब आप एक टीम के लिए काम कर रहे हैं तो आपको साथ होकर एक दिशा में फोकस करना होता है।"
भूतकाल में जो हुआ उसको पीछे छोड़ दीजिए। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी की भी बात की। पोंटिंग ने हरभजन सिंह को अपना ऑन-फील्ड सबसे प्रतिद्वंदी खिलाड़ी बताया।
लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम में भज्जी उनकी कप्तानी में खेल रहे थे। जहां पर पोंटिंग हरभजन की गेंद पर कैच लेते और फिर दोनों आपस में गले लग जाते। यह सब चीज आईपीएल में बड़ी महत्वपूर्ण हैं जो इंटरनेशनल क्रिकेट की प्रतिद्वंदता को काफी कम कर देती है।












Click it and Unblock the Notifications