DC vs CSK Winner Prediction: दिल्ली को हल्के में लेने की भूल नहीं करना चाहेगी चेन्नई, कौन जीतेगा आज का मैच

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए आज का मैच काफी अहम है जिसको जीतकर वे प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे लेकिन अगर हार मिलती है तो उन्हें बाकी समीकरणों पर निर्भर रहना पड़ेगा। आइए देखते हैं आज के मुकाबले का विजेता कौन हो सकता है।

delh icapitals vs chennai super kings

IPL 2023 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग में आज दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला करने जा रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच सीजन का अंतिम लीग मुकाबला भी है और सीएसके के लिए प्लेऑफ में जाने के समीकरण दांव पर लगे हैं। आइए देखते हैं इस मैच का विजेता कौन हो सकता है।

ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड- आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमें 28 बार एक दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम केवल 10 बार ही जीत पाई है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है। पिछले 5 मुकाबलों में भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 3 बार जीत दर्ज की है।

होम ग्राउंड head-to-head रिकॉर्ड- दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी दोनों टीमें 7 बार एक दूसरे की आमने-सामने हुई है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार मैच जीते हैं और दिल्ली कैपिटल्स को केवल दो बार ही जीत नसीब हुई है।

अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों का ओवरऑल रिकॉर्ड- दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने यहां पर 80 मैच खेले हैं और 34 मैचों में जीत दर्ज की है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में 11 मैच खेले हैं और 7 मैचों में जीत दर्ज की है जो बताता है दिल्ली की तुलना में चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड हर बार अरुण जेटली स्टेडियम में बेहतर ही रहता है।

मौजूदा सीजन में होम ग्राउंड रिकॉर्ड- मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 बार अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेल चुकी है जिसमें केवल 2 मैचों में ही उन्हें जीत मिली है।

हालिया फॉर्म- चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले 5 में दो मैच जीते हैं और एक मुकाबले में कोई नतीजा नहीं मिला है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पिछले 5 में 3 मैच जीते हैं। दोनों टीमों की लगभग एक जैसी है।

कौन जीतेगा आज का मुकाबला- अगर हम करंट मोमेंटम की बात करें तो दोनों टीमें बराबरी पर दिखाई देती है लेकिन ओवरऑल रिकॉर्ड, होम ग्राउंड रिकॉर्ड, मौजूदा सीजन की फॉर्म में चेन्नई सुपर किंग्स बहुत भारी पड़ रही है।

इतना ही नहीं इस सीजन में भी एक मुकाबले में सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को मात दी है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली कैपिटल के खिलाफ पिछले लगातार तीन मैच जीतकर भी आ रही है।

संभावित विजेता- ऐसे में कोई कारण नहीं दिखता कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आज ना जीत पाए। आज के मुकाबले की संभावित विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+