DC vs SRH: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने निकाला दिल्ली का धुआं, हैदराबाद ने बनाया विशाल स्कोर
DC vs SRH Score: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बैटिंग करते हुए हैदराबाद की पारी बिखरने वाली थी लेकिन अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार पारी खेल टीम को बचा लिया। बाद में क्लासेन और समद ने क्लास दिखाई।

DC sv SRH: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खराब शुरुआत के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद अच्छा स्कोर करने में सफल रही। पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाये। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा, क्लासेन और समद ने शानदार बल्लेबाजी की।
टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि यह फैसला गलत साबित हो गया और मयंक अग्रवाल 5 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन चले गए। उनके बाद भी कुछ विकेट गिरे। राहुल त्रिपाठी 10 और मार्करम 8 रन बनाकर चलते बने। हैरी ब्रूक खाता नहीं खोल पाये।
एक छोर से विकेट गिर रहे थे लेकिन दूसरी तरफ से हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 25 गेंदों में ही अर्धशतक जमा दिया। वह 36 गेंदों का सामना कर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
बाद में हेनरिक क्लासेन और अब्दुल समद ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से हैदराबाद का स्कोर आगे बढ़ाया। दोनों ने तेज बैटिंग की। इस बीच समद 28 के स्कोर पर चलते बने। क्लासेन क्रीज पर बने रहे। उनका साथ देने के लिए अकील होसैन क्रीज पर आए। दोनों ने अंतिम ओवरों में तूफानी बैटिंग की।
हेनरिक क्लासेन ने 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। वह 27 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 53 के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। अकील होसैन ने भी 10 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाए। दिल्ली की टीम के लिए अकेले मिचेल मार्श ने 4 विकेट झटके।
दोनों टीमों में खेल रहे हैं ये खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, एनरिच नॉर्खिया, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार।
सनराइजर्स हैदराबाद: हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, अकील होसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक।












Click it and Unblock the Notifications