DC vs RCB: ये तीन बल्लेबाज बना सकते हैं आज के मैच में सर्वाधिक रन, दिल्ली के पास है केवल डेविड वार्नर

DC vs RCB Match Prediction: आईपीएल के सीजन का 50वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमों को सामने ला रहा है। आइए देखते हैं आज के मुकाबले के टॉप 3 बल्लेबाज कौन होंगे।

IPL 2023 DC vs RCB

IPL 2023 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में डबल हेडर का वीकेंड है जहां शाम का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore) के बीच होगा। दिल्ली कैपिटल्स टीम 9 में से तीन मैच ही जीत पाई है तो वही आरसीबी ने इतने ही मैचों में पांच मुकाबले जीते हैं। डीसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण मैच है। आइए देखते हैं आज के मुकाबले में कौन टॉप के तीन बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।

1. फाफ डुप्लेसिस- फाफ आरसीबी के कप्तान हैं जो अपनी पसलियों की चोट से उबर चुके हैं और अब फुल टाइम कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में अभी तक 160 के स्ट्राइक रेट से 466 रन ठोक दिए हैं। यह बहुत ही जबरदस्त आंकड़ा है और जिस तरह से वे ओपन में आते हैं उनको रोकने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को जोर लगाना होगा।

2. विराट कोहली- कोहली फाफ के ओपनिंग जोड़ीदार हैं और दिल्ली के खिलाफ प्रमुख स्कोरर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 9 मुकाबले खेलते हुए 364 रन बनाए हैं। विराट कोहली को लेना इसलिए भी फायदे का सौदा दिखाई देता है क्योंकि उन्होंने दिल्ली के खिलाफ हुए मुकाबले में 975 रन ठोक दिए हैं।

3. डेविड वार्नर- ये इस लिस्ट में एकमात्र दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाज हैं जिनकी स्थिति विराट कोहली के जैसी है। यानी जैसे कोहली ने डीसी के खिलाफ रनों का अंबार लगाया है वैसे ही वार्नर ने आरसीबी के खिलाफ लगाया है। डेविड ने आरसीबी के खिलाफ 161 के स्ट्राइक रेट के साथ 839 रन बना दिए हैं। उन्होंने सीजन के 9 मैचों में 308 रन बनाए हैं लेकिन उनका नाम स्ट्राइक रेट केवल 118 का रहा है।

आज की मैच डिटेल्स- आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच मुकाबला है। ये मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगा। इसे आप मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप के जरिए देख सकते हैं। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए मैच देखा जा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) पूरी टीम: डेविड वार्नर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रिले रोसौव, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, मिशेल मार्श, सरफराज खान, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, मुकेश कुमार, रोवमैन पॉवेल, पृथ्वी शॉ, ललित यादव, चेतन सकारिया, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, अभिषेक पोरेल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) पूरी टीम: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल , सिद्दार्थ कौल, केदार जाधव, माइकल ब्रेसवेल, विजयकुमार वैशाक, फिन एलेन, सोनू यादव, मनोज भांडगे, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, राजन कुमार, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+