DC vs MI: जोफ्रा आर्चर को लेना मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी गलती! गेंदबाज की फिटनेस से तंग हुए फैंस
MI vs DC Match in Hindi: मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आज भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इसकी जानकारी एमआई के कप्तान रोहित शर्मा ने दी।

DC vs MI Match Today in Hindi: आईपीएल 2023 में आज 16वां मुकाबला है जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स व मुंबई इंडियंस के बीच में हो रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और बताया कि स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चयन के लिए उपलब्ध नहीं है।
आर्चर फिर अनफिट- इससे पहले सोशल मीडिया पर कई टि्वटर हैंडल के जरिए बातें कही जा रही थी कि आर्चर आज के मैच के लिए फिट हो सकते हैं और उनके खेलने के बहुत चांस है। इनमें एक हैंडल खुद एमआई आर्मी का था। लेकिन अब पता चला कि आर्चर खेलने के लिए उपलब्द ही नहीं हैं तो फैंस इस बात से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं है। उन्हें लगता है कि आर्चर को खरीदकर मुंबई इंडियंस ने वाकई में गलती कर दी।
एमआई का दांव खाली जा रहा है- सबको हैरान करते हुए एमआई ने पिछले सीजन की नीलामी में आर्चर को तब खरीदा था जब वे खेलने के लिए उपलब्ध ही नहीं थे। इसके बावजूद उन पर 8 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च की गई थी ताकि वे आईपीएल 2023 जैसे आने वाले सीजन में टीम के लिए उपलब्ध रहें और बुमराह के साथ मिलकर एक बढ़िया गेंदबाजी अटैक बनाएं।
लेकिन एमआई का दुर्भाग्य ऐसा है कि जसप्रीत बुमराह पूरे सीजन से बाहर हैं। उन्होंने अपनी लोअर बैक की सर्जरी कराई है तो आर्चर ने पिछले साल कोहली की सर्जरी कराई थी। कुल मिला कर मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों ही हारे हैं।
Recommended Video

जोफ्रा आर्चर ने इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हुआ मुकाबला भी नहीं खेला था लेकिन वह आरसीबी के खिलाफ हुए सीजन के पहले मुकाबले में शामिल थे जहां उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया था।
सोशल यूजर्स ने क्या कहा- एक यूजर कहते हैं कि जोफ्रा आर्चर को लेना इतिहास में सबसे गलत फैसला साबित हो सकता है। पिछले साल उन्होंने पूरा सीजन बर्बाद कर दिया। मुंबई इंडियंस उनको ना लेकर दो-तीन खिलाड़ियों को खरीद सकती थी और अब इस सीजन में भी उनकी फिटनेस को लेकर समस्या है। इससे तो अच्छा हम ट्रेंट बोल्ट और डिकॉक को ही वापस ले सकते थे।
एक यूजर कहते हैं जोफ्रा आर्चर को ऐसा क्या हो गया भाई जो एक मैच के बाद इंजर्ड हो गया। एक और यूजर कहते हैं कि यह मुंबई इंडियंस ही गलती थी जो जोफ्रा आर्चर को शामिल किया। लोग इस बात पर भी शक कर रहे हैं कि शायद मुंबई इंडियंस की टीम इस तरह के गेंदबाजी अटैक के साथ क्वालीफाई मुश्किल ही कर पाएगी। अय्यपन नाम के यूजर जोफ्रा आर्चर को सबसे बड़ा स्कैमर बताते हैं।












Click it and Unblock the Notifications