DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स पर मुंबई इंडियंस भारी, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

Delhi Capitals vs Mumbai Indians: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक हुए मैचों में मुंबई ने बाजी मारी है।

DC vs MI

RCB vs MI Head to head: आईपीएल में मुंबई इंडियंस पांच बार की चैम्पियन है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को एक भी बार जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला। मंगलवार को दोनों टीमों के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला होगा। इस सीजन दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। एक कॉमन बात यह है कि अब तक खेले गए मैचों में दोनों को जीत नसीब नहीं हुई। दिल्ली तीनों मैच हारी है। दूसरी तरफ मुंबई अपने दोनों मैचों में पराजित हुई है।

हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें, तो दिल्ली और मुंबई के बीच ज्यादा फासला नहीं है। दोनों टीमों के बीच कुल 32 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस की टीम को 17 मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 15 जीत दर्ज हैं। दोनों टीमों के उच्चतम स्कोर की तरफ देखा जाए तो मुंबई ने 218 रन बनाये हैं। दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ सर्वाधिक 213 रनों का स्कोर बनाया है। न्यूनतम स्कोर में मुंबई के 92 रन और दिल्ली के 66 रन हैं।

इस सीजन मुंबई इंडियंस ने अपने पहला मैच आरसीबी के खिलाफ खेला था और हार का सामना किया। इसके बाद चेन्नई के खिलाफ मुंबई को वानखेड़े स्टेडियम में पराजित होना पड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लखनऊ और गुजरात के खिलाफ पराजित होना पड़ा था। दिल्ली को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में भी पराजय का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस की टीम बिना किसी अंक के नौवें नम्बर पर है। दिल्ली कैपिटल्स दसवें स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, रिले रूसो, ललित यादव, अक्षर पटेल, रोवमेन पॉवेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, राइली मेरेडिथ और अर्शद खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+