DC vs KKR: केकेआर के खिलाफ दिल्ली ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन
Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders toss updates: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीम में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं।

DC vs KKR, 28th Match, Indian Premier League 2023: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। ईशांत शर्मा की लंबे समय बाद आईपीएल में वापसी हो रही है।
ईशांत शर्मा की वापसी: दिल्ली की टीम में ईशांत शर्मा को मौका दिया गया है। दिल्ली के लिए यह मुकाबला जीतना बेहज जरूरी है। अगर दिल्ली को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस के समय जीत की इच्छा जाहिर की है।
बारिश की वजह से टॉस में देरी: बारिश होने के कारण दिल्ली और केकेआर के बीच होने वाला मुकाबला अपने सही समय पर शुरू नहीं हो पाया। टॉस 7 बजे की जगह 8:15 पर किया गया है। दिल्ली और केकेआर दोनों ही टीमों को इस मैच में जीत की उम्मीद होगी। केकेआर ने इस मैच में कुछ बड़े बदलाव किए हैं।
फिल सॉल्ट को मिला मौका: दिल्ली की टीम में मुस्तफिजुर रहमान की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट को मौका दिया गया है। फिल सॉल्ट टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। पृथ्वी शॉ लगातार पांच मैचों में बल्ले से फ्लॉप रहे हैं। ऐसे में टीम ने बड़ा फैसला लिया है।
करो या मरो का मैच: केकेआर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का यह मैच करो या मरो का हो सकता है। दिल्ली इस सीजन में अभी तक पांचों मैच गंवा चुकी है। दिल्ली की टीम को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। दिल्ली के लिए सबसे बड़ी परेशानी टीम की बल्लेबाजी रही है। टीम के अधिकतर बल्लेबाज फ्लॉप ही रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स: दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्जे, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।
कोलकाता नाइटराइडर्स: जेसन रॉय, लिटन दास (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), मनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications