DC vs KKR: तीन स्पिनर और एक फास्ट बॉलर, आज के मैच में ये गेंदबाज दिखाएंगे दिल्ली में अपने जलवे

IPL 2023 Fantasy Tips in Hindi: आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला है। यहां जानिए कौन होंगे आज अरुण जेटली स्टेडियम में टॉप गेंदबाज

 DC vs KKR Top Bowler

IPL 2023 KKR vs DC Match in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 28वें मुकाबले में आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला होने जा रहा है। डीसी सीजन के अभी तक पांचों मैच हार चुकी है लेकिन ऑलराउंडर मिशेल मार्श को लगता है कि आज वह अपने घरेलू मैदान पर खाता खोल सकते हैं।

1. कुलदीप यादव- आज के मैच के टॉप गेंदबाजों की बात करें जो आज सबसे ज्यादा विकेट ले सकते हैं तो कुलदीप यादव की बॉलिंग काफी प्रभावशाली रह सकती है। वे एक बहुत अच्छे स्पिनर हैं और आज की परिस्थितियां उनके विकेट लेने के लिए बेहतरीन है।

अच्छी बात यह है कुलदीप ने आरसीबी के खिलाफ पिछले मुकाबले में 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने 1 ओवर मेडन भी फेंका था। यह आंकड़े उन्हें निश्चित तौर पर एक बड़ा आत्मविश्वास देंगे।

2.एनरिक नॉर्खिया- ये एक बहुत अच्छे तेज गेंदबाज हैं और शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। वह केकेआर की बल्लेबाजी के सामने अपनी शार्ट गेंद फेंककर कमाल कर सकते हैं। केकेआर की टीम के खिलाफ तेज गेंदबाज का रिकॉर्ड शानदार है जिसके खिलाफ उन्होंने चार मैच खेलते हुए 13.25 की औसत के साथ 8 विकेट चटकाए हैं।

3. सुनील नरेन- अब आते हैं सुनील नरेन पर जो आईपीएल के सबसे महान गेंदबाजों में एक है और आज की पिच पर बहुत ज्यादा बाउंस नहीं होगा जहां ये स्पिनर लो-पिच पर बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। नरेन ने पिछले दो मैचों में कोई विकेट भी नहीं लिया है लेकिन दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 20 मैचों में 22 विकेट लिए हुए हैं।

4. सुयश शर्मा- युवा लेग स्पिनर सुयश शर्मा दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रभावी हो सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स का मिडिल आर्डर जिस तरह से संघर्ष कर रहा है उसको देखते हुए सुयश अपनी लेग स्पिन का जादू बिखेर सकते हैं।

उन्होंने पिछले मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए थे। यह उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स और अरुण जेटली स्टेडियम में पहला मुकाबला होगा लेकिन इस आईपीएल में अभी तक 4 पारियों में यह गेंदबाज 6 विकेट ले चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+