IPL 2023: 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द डे', दिल्ली कैपिटल्स का मैच देखने अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे ऋषभ पंत- VIDEO
IPL 2023 Updates in Hindi: ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स का मैच देखने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंचे। इस दौरान उनके लिए काफी चीयर्स किया गया। ये डीसी बनाम जीटी मैच चल रहा है।

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2023 के सातवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए मैच देखने पहुंचे हैं। यह मुकाबला दिल्ली में ही हो रहा है जहां ऋषभ पंत ने अरुण जेटली स्टेडियम में एक SUV से उतरकर प्रवेश किया और अपनी टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए स्टेडियम में पहुंच गए। ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में भयानक कार दुर्घटना का शिकार होने के बाद कई महीनों के लिए क्रिकेट से बाहर है जिसमें ये मौजूदा सीजन भी शामिल है।
पंत की घुटने की सर्जरी हुई है और वे अभी भी रिकवरी कर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऋषभ को भरपूर सपोर्ट किया है। टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने पंत की नंबर 17 जर्सी को डगआउट में लगाया हुआ है और बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत की मौजूदगी के पीछे भी पोंटिंग का ही हाथ है। ये दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एक संदेश देने की भी कोशिश है कि उसके खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के लिए अहम हैं और डीसी का स्पोर्ट्स कल्चर किस तरह का है। ऋषभ पंत के कार से बाहर निकलने का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसको आप यहां पर देख सकते हैं।
इस दौरान पंत एक स्टिक के जरिए चल रहे हैं। जाहिर है अभी चलने में काफी लड़खड़ाहट है। उनको स्टेडियम में पहुंचने के बाद गले भी लगाया गया। पंत ने ब्लैक शेड्स लिए सफेद टी शर्ट भी पहन रखी थी और फैंस ने दिल खोलकर उनका स्वागत किया। ध्यान देने वाली बात है कि दिल्ली कैपिटल्स के फैंस भी अपने कप्तान के लिए एक स्पेशल बैनर लिए हुए थे जिसमें लिखा था कि 'RP (ऋषभ पंत) 17 वी मिस यू।'
ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर को टीम का कप्तान बनाया गया है। वार्नर ने कहा है कि पंत जितना हो सके आईपीएल में डीसी को सपोर्ट करना चाहते हैं और आगे के मैचों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की पूरी कोशिश करते रहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर बंगाल के युवा विकेटकीपर अभिषेक पोरेल को साइन किया है।
फैंस ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी-
इस दौरान इस दौरान फैंस काफी काफी भावुक भी हुए हैं और उदासीन भी। एक फैन कहते हैं कि देख के तुझको दिल को मेरे चैन आता है। तो वहीं कुछ फैन ऐसे भी हैं जो मानते हैं कि ये सब दिल्ली कैपिटल्स की ड्रामेबाजी है। बुमराह और श्रेयस अय्यर भी बाहर हैं लेकिन उनकी टीमें ऐसी हरकतें नहीं कर रही है। ऋषभ पंत को मैदान में लाने की मजबूरी क्या थी?

एक यूजर ने इंपैक्ट प्लेयर ऑफ द डे ऋषभ पंत को बताया है। ऋषभ पंत ने काला चश्मा लगाया हुआ है तो एक यूजर कहते हैं कि स्वैग में कोई कमी नहीं है। एक यूजर तो ये भी कहते हैं कि अच्छा हुआ भाई आप यहां आ गए नहीं तो ये लोग ब्लैक आर्मबैंड पहन लेते। यूजर पंत को इस स्थिति में परेशान करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की आलोजना भी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications