DC vs GT Match Prediction: 3 ऑल राउंडर जो आज मचाएंगे बैट और बॉल से धमाल
DC vs GT Match Prediction: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले में ऑल राउंडरों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

DC vs GT Match: पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मंगलवार को मैदान पर उतरेगी। गुजरात की टीम ने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को पराजित किया था। ऐसे में हार्दिक पांड्या की टीम बुलंद हौसलों के साथ मैदान पर उतरेगी। हालांकि घरेलू मैदानों पर दिल्ली की टीम को भी कम नहीं अंक सकते। इस मुकाबले में ऑल राउंडरों की बड़ी भूमिका रहने वाली है। ऐसे में तीन ऑल राउंडरों का जिक्र इस आर्टिकल में किया गया है, जो अपने खेल से धूम मचा सकते हैं।
हार्दिक पांड्या
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर तो कोई किन्तु-परन्तु नहीं होना चाहिए। वह टीम को लीड करने के अलावा बल्लेबाजी और गेंदबाजी में जबरदस्त कौशल रखते हैं। हार्दिक पांड्या के बल्ले से रन आने की उम्मीद तो रहती है लेकिन वह नई गेंद के साथ गेंदबाजी करने की क्षमता भी रखते हैं। आईपीएल में ऑल राउंडर की क्षमता वाल खिलाड़ियों की भूमिका अलग होती है। पांड्या दिल्ली के खिलाफ मैच में गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।
अक्षर पटेल
हालिया समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जिस बल्लेबाज ने लगातार रन बनाये हैं, उसका नाम अक्षर पटेल है। अक्षर पटेल ने टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के अलावा सीमित ओवर क्रिकेट में भी ऐसा किया है। दिल्ली के लिए पिछले मैच में भी उनके बल्ले से कुछ शॉट देखने को मिले थे। गेंदबाजी में वह पहले से ही धाकड़ रहे हैं। ऐसे में वह गेंद और बल्ले से धाकड़ प्रदर्शन करते हुए गुजरात की मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
राशिद खान
गुजरात से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले राशिद खान के पास गेंदबाजी मुख्य कौशल है लेकिन बल्ले से वह कई बाद तूफानी पारियां खेल चुके हैं। उनके बाद जबरदस्त ऑल राउंड क्षमता है। हालांकि कई बार उनको प्रोपर गेंदबाज समझा जाता है लेकिन वह गेंद और बल्ले दोनों से धाकड़ खेल दिखाते रहे हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी वह रन बरसाने के बाद विकेट उखाड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications