DC vs GT MY Team Prediction: 3 खिलाड़ी जिनको आप अपनी प्लेइंग 11 में कप्तान बना सकते हैं
DC vs GT Prediction: दिल्ली कैपिटल्स से एक खिलाड़ी फैन्स की प्लेइंग इलेवन में कप्तान बन सकता है। गुजरात टाइटंस की तरफ से दो खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में कप्तानी के दावेदार हैं।

DC vs GT MY Team Prediction: बुलंद हौसलों के साथ गुजरात टाइटंस की टीम मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। दिल्ली की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। ऐसे में गुजरात के लिए मामला आसान नहीं रहने वाला है। दिल्ली की टीम को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। दिल्ली और गुजरात के मैच में प्लेइंग इलेवन का चयन करने वाले फैन्स के लिए कप्तान के दावेदारों को लेकर इस आर्टिकल में जानकारी दी गई है।
शुभमन गिल
भारतीय ओपनर शुभमन गिल इस समय धाकड़ फॉर्म में चल रहे हैं। उनके बल्ले से रन भी आ रहे हैं। वह अपने दिन किसी भी गेंदबाज के धुनाई करने की क्षमता रखते हैं। साल 2022 से अब तक गिल टी20 में 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। ऐसे में वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में भी तूफानी बल्लेबाजी कर सकते हैं। गिल किसी भी प्लेइंग इलेवन और टीम इलेवन में कप्तान बनाये जा सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में भी गिल ने 63 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
हार्दिक पांड्या
गुजरात टाइटंस के कप्तान ने पिछले मैच में कुछ खास नहीं किया था। वह गेंद और बल्ले दोनों से ही फ्लॉप रहे थे। हालांकि दोनों फील्ड में मजबूत होने के कारण वह कप्तान बनने के दावेदार बन जाते हैं। टी20 की प्लेइंग इलेवन चुनते समय ऑल राउंडर खिलाड़ी पर विशेष ध्यान रहता है। ऑल राउंडर को टीम में रखने पर ज्यादा पॉइंट्स भी मिलते हैं। विलियमसन की अनुपस्थिति में वह नम्बर तीन पर खेलते हुए अहम योगदान दे सकते हैं।
डेविड वॉर्नर
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पर भरोसा किया जा सकता है। डेविड वॉर्नर पिछले मुकाबले में भी बेहतर बल्लेबाजी करने में सफल रहे थे और फिफ्टी जमाई थी। टीम को एक बेहतरीन शुरुआत देनी में वह सफल रहे थे। गुजरात के खिलाफ मुकाबले में भी डेविड वॉर्नर के बल्ले से रन आने की उम्मीद की जा सकती है। ऐसे में वह भी फैन्स की प्लेइंग इलेवन में कप्तान बनने की दावेदारी रखते हैं। अपनी तूफानी बैटिंग से वह पॉइंट्स दिला सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications