DC vs CSK: धोनी ने जो कहा, वो कर दिखाया..., अब प्लेऑफ में दम दिखाने को टीम तैयार
Delhi Capitals vs Chennai Super Kings, playoffs: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज कर प्लेऑफ में खेलना पक्का कर लिया है।

CSK incredible IPL playoffs record: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रन से हराकर धमाकेदार जीत हासिल कर ली है। प्लेऑफ के लिहाज से चेन्नई के लिए यह जीत बेहद जरूरी थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी ने चेन्नई ने दिल्ली को एकतरफा हराकर अपनी नेट रन रेट को भी काफी मजबूत कर लिया है।
धोनी ने कही थी यह बात: पिछले सीजन मुंबई के खिलाफ मैच हारते ही आईपीएल के 15वें सीजन में चेन्नई का सफर खत्म हो गया था। जिसके बाद धोनी ने बड़ा बयान दिया था। मुंबई के खिलाफ 5 विकेट से मैच हारने के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि वह अगले साल दमदार तरीके से वापसी करेंगे। उन्होंने युवा गेंदबाजों की तारीफ भी की थी।
नंबर 9 पर रही थी टीम: साल 2022 में धोनी की टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर 9 पर रही थी। धोनी ने कहा था कि अगले सीजन के लिए हम यहां से कई पाजिटिव चीजें लेकर जाएंगे। अपनी टीम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपनी टीम में अनुशासन की जरुरत थी। उम्मीद है कि वो हर मैच में सीखेंगे।
धोनी ने जो कहा वो कर दिखाया: धोनी ने जिस तरह का बयान पिछली बार दिया था उसके बाद उन्होंने उसको सच कर दिखाया। धोनी की टीम ने इस सीजन दमदार प्रदर्शन किया। चेन्नई के युवा गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान करने का काम किया।
जीत के बाद कही ये बात: धोनी ने दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद कहा कि सफलता का कोई मंत्र नहीं होता है। आप कोशिश करते हैं और टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों को चुनते हैं और उन्हें प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। हमारे लिए खिलाड़ी सबसे अहम हैं, बिना खिलाड़ियों के हम कुछ नहीं कर सकते। मुझे लगता है कि डेथ बॉलिंग में आत्मविश्वास बहुत जरूरी है। जैसा हमारे गेंदबाजों ने कर के दिखाया है।












Click it and Unblock the Notifications