DC vs CSK: 'धोनी है तो मुमकिन है...', 14 में से 12 बार प्लेऑफ में पहुंची CSK, पांचवीं ट्रॉफी से बस दो कदम दूर

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings, playoffs: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Chennai Super Kings

CSK incredible IPL playoffs record: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रन से हराकर प्लेऑफ में एंट्री कर ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने तीन विकेट पर 223 रन बनाए थे। जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी।

प्लेऑफ में चेन्नई: गुजरात टाइटंस के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली चेन्नई सुपर किंग्स दूसरी टीम बन गई है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने दिल्ली के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने के साथ ही प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया है। इस जीत के बाद चेन्नई टीम के 14 मैचों में 17 प्वाइंट्स हो गए हैं। चेन्नई मौजूदा समय में नंबर दो पर है और इसी नंबर पर उसके रहने की संभावनाएं भी काफी अधिक है।

14 में से 12 बार प्लेऑफ में चेन्नई: दिल्ली कैपिटल्स को हराने के साथ ही चेन्नई ने 17 अंकों के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। चेन्नई की टीम 12वीं बार आईपीएल प्लेऑफ में पहुंची है। अब तक खेले गए 14 सीजन में चेन्नई ने 12वीं बार यह कारनामा किया है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई का आईपीएल रिकॉर्ड शानदार रहा है।

ट्रॉफी से दो कदम दूर: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार चैंपियन बनने से महज दो कदम दूर है। चेन्नई अगर दूसरे नंबर पर ही लीग फेज समाप्त करती है तो फिर उसके पास फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके होंगे। ऐसे में चेन्नई के पास पांचवीं बार ट्रॉफी अपने नाम करने का शानदार मौका होगा।

मजबूत है सीएसके की टीम: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन काफी मजबूत दिखाई दे रही है। पिछले सीजन चेन्नई की टीम ने अपना सफर 9वें स्थान पर खत्म किया था। रवींद्र जडेजा की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन साधारण रहा था। लेकिन इस साल टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

चार बार जीती है ट्रॉफी: साल 2010 में चेन्नई ने फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। अगले साल आरसीबी को हराकर चेन्नई ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीत लिया। इसके बाद साल 2018 और 2021 में चेन्नई ने खिताब पर कब्जा जमाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+