Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - चेन्नई vs राजस्थान
IPL 2023 Kal Ka Match, DC vs MI Kaun Jita: महेंद्र सिंह धोनी और रविन्द्र जडेजा ने अंतिम समय में पूरा प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

IPL 2023 Kal Ka Match, CSK vs RR Kaun Jita: बुधवार को आईपीएल में रनों की बारिश के अलावा रोमांच भी काफी देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स को उनके ही मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले को अंतिम ओवर तक लेकर गई लेकिन जीत दर्ज करने में नाकाम रही। राजस्थान ने 8 विकेट पर 175 रन बनाये। जवाब में चेन्नई की टीम 6 विकेट पर 172 रन बना पाई।
मुंबई इंडियंस की पहली जीत
मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर मुंबई ने इस सीजन का अपना पहला मैच जीत लिया है। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाने में सफलता हासिल की। अपनी इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। रोहित ने इस जीत के बाद खुशी जाहिर की है। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने 54 और डेविड वॉर्नर ने 51 रन की पारी खेली। दिल्ली ने मुंबई को 173 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे रोहित की टीम ने हासिल कर लिया।
लखनऊ ने जीता था सोमवार का मैच
इससे पहले सोमवार को खेले गए मैच में लखनऊ की टीम ने 213 रन का पीछा करते हुए खराब शुरुआत के बावजूद एक विकेट से जीत हासिल की। निकलोस पूरन ने लखनऊ के लिए 19 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाने का काम किया। पूरन के अलावा मार्क्स स्टोइनिस ने भी अर्धशतक जड़ा। स्टोइनिस ने 30 गेंदों में 65 रन बनाने का काम किया।
पूरन-स्टोइनिस ने छीना मैच
आरसीबी की झोली से इस मुकाबले को मार्क्स स्टोइनिस और निकलोस पूरन ने छीनने का काम किया। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने लखनऊ को एक हारी हुई बाजी को जीत दिलाने में कामयाबी हासिल की। लखनऊ की टीम ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर मैच को अपने कब्जे में किया। इस जीत के साथ ही टीम प्वाइंट्स टबल में टॉप पर आ गई है।
Recommended Video
आरसीबी ने बनाए थे 212 रन
कप्तान फाफ डु प्लेसी, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतक की बदौलत आरसीबी की टीम 212 रन बनाने में कामयाब रही। प्लेसी 46 गेंद में 79 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि कोहली ने 44 गेंद में 61 रन बनाए। कोहली 12वें ओवर में अमित मिश्रा की गेंद पर स्क्वेयर लेग में मार्कस स्टोइनिस को कैच आउट हो गए। वहीं ग्लेन मैक्सवेल 29 गेंद में 59 रन की पारी खेली।
10 अप्रैल- चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को 1 विकेट से आरसीबी को हराकर इस सीजन तीसरी जीत दर्ज की।
11 अप्रैल- इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। मुंबई ने चार विकेट खोकर जीत हासिल की।
12 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने 3 रनों से हरा दिया. यह मुकाबला अंतिम गेंद तक रोमांच से भरा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications