CSK vs RR: हेड टू हेड में चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा, राजस्थान ने पिछले तीन सालों में मारी बाजी
Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals: चेन्नई और राजस्थान के बीच आईपीएल में अब तक हुए मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बाजी मारी है

CSK vs RR: चेन्नई में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले को लेकर हर फैन उत्साहित नज़र आ रहा है। दोनों टीमें इस मैच के लिए मजबूत दिख रहे हैं लेकिन आंकड़ों में चेन्नई की टीम काफी आगे नज़र आती है। आंकड़ों को देखने पर राजस्थान रॉयल्स ने काफी कम मैचों में जीत हासिल की है। हालांकि इस सीजन रॉयल्स ने अब तक धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी कुछ ऐसा ही कार्य किया है।
CSK बनाम RR हेड टू हेड आंकड़े
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने इसमें बाजी मारी है। चेन्नई सुपर किंग्स के नाम 15 जीत है। राजस्थान रॉयल्स ने 11 मैचों में विजय प्राप्त की है। उच्चतम स्कोर के मामले में भी चेन्नई सुपर किंग्स आगे है। रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई का सर्वाधिक स्कोर 246 का है। वहीं राजस्थान रॉयल्स का सर्वाधिक स्कोर 223 रनों का है। न्यूनतम स्कोर में भी चेन्नई आगे है। चेन्नई का सबसे कम स्कोर 109 रनों का है। राजस्थान रॉयल्स का सबसे कम स्कोर 126 रनों का है।
पिछले पांच मैचों में राजस्थान ने मारी बाजी
राजस्थान रॉयल्स ने पिछले पांच मैचों में बाजी मारी है। रॉयल्स ने 5 में से 4 मैच जीते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार जीत दर्ज करने का मौका मिला है। 2020 में रॉयल्स ने दोनों मैचों में जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 2021 में एक मैच रॉयल्स ने जीता और दूसरा चेन्नई ने जीता। पिछले साल ग्रुप फ़ॉर्मेट था और एक मैच हुआ। इसमें राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की थी।
CSK बनाम RR संभावित प्लेइंग 11
Chennai Super Kings
ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रविन्द्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मिचेल सैंटनर, राजवर्धन हैंगरगेकर, माहीश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे।
Rajasthan Royals
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, मुरुगन अश्विन।












Click it and Unblock the Notifications