CSK vs RR: रियान पराग को लेकर आकाश चोपड़ा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, नंबर 4 पर बल्लेबाजी को लेकर उठाए सवाल

IPL 2023: आकाश चोपड़ा ने रियान पराग की बल्लेबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि, आप अभी भी नंबर 4 पर रियान पराग को खिला रहे हैं। न तो मैं और न ही आप जानते हैं कि वह नंबर 4 पर क्यों खेल रहे हैं, यह केवल राजस्थान जानता है।

riyan parags

IPL 2023, CSK Vs RR: आईपीएल के 17वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने जा रही है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने रॉयल्स के लिए नंबर चार पर आने वाले रियान पराग की बल्लेबाजी को लेकर पर सवाल उठाए हैं। पराग का आईपीएल 2023 में अब तक प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है। उन्होंने अपनी तीन पारियों में केवल 34 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर महज 20 रन है और स्ट्राइक रेट 117.24 है।

मैं नहीं जानता पराग को नंबर चार पर क्यों खिला रहे हैं- आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में बताया कि, 'आप अभी भी नंबर 4 पर रियान पराग को खिला रहे हैं। न तो मैं और न ही आप जानते हैं कि वह नंबर 4 पर क्यों खेल रहे हैं, यह केवल राजस्थान जानता है। यह निश्चित है कि रियान एक दिन हिट करेगा। उन्होंने यहां तक ​​ट्वीट किया कि वह चार छक्के लगाएंगे। यह आज शाम हो सकता है।' चोपड़ा ने आगे कहा कि, 'यह आसान नहीं होने वाला है, यह निश्चित है, लेकिन नंबर 4 पर पराग को मौका देकर ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर, जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और आप उन्हें नीचे के क्रम में धकेल रहे हैं।'

'कप्तान संजू सैमसन के नबंर बेहद साधारण'
चोपड़ा ने आगे कहा कि, आपने देवदत्त पडीक्कल को एक पल में बाहर कर दिया, लेकिन यहां आप एक खिलाड़ी के साथ फंस गए हैं। विश्वास का इतना निवेश है, मुझे वास्तव में उम्मीद है कि रियान इस पर खरा उतरना शुरू कर देंगे। यशस्वी जायसवाल बहुत अच्छा खेल रहे हैं। आपको यहां उनके खिलाफ स्पिन देखने को मिल सकती है, क्योंकि तेज गेंदबाजी वैसे भी थोड़ी कमजोर है। दिलचस्प बात यह है कि इस टीम के खिलाफ संजू सैमसन के नंबर बेहद साधारण हैं। मुझे नहीं पता क्यों?

ये भी पढ़ें- CSK vs RR: 'कैप्टन कूल' का 200वां मैच आज, 'थाला माही' को खास गिफ्ट देना चाहते हैं सर जडेजा


Recommended Video

    IPL 2023: Tamilnadu Vidhansabha में CSK को बैन करने की उठी मांग, वजह हैरान करने वाली |वनइंडिया हिंदी

    आज चेन्नई और राजस्थान के बीच होगा मैच
    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बुधवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) से भिड़ेगी। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर होगा, क्योंकि वह अपने घरेलू दर्शकों के सामने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में अपना 200वां मैच खेलेंगे। आईपीएल के 16वें सीजन के मैच नंबर 17 में आज के मुकाबले की दोनों टीमों ने तीन मैच में से दो-दो जीत हैं। कप्तान संजू सैमसन की टीम बेहतर नेट रन-रेट के साथ अंक तालिका में नंबर 2 पर है। ऐसे में अगर टीम अपनी लय को बरकरार रखते हुए चेन्नई के खिलाफ आज का मुकाबला भी जीत लेती है, तो अंक तालिका में टॉप पर पहुंच जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+