CSK vs RR: 'कैप्टन कूल' का 200वां मैच आज, 'थाला माही' को खास गिफ्ट देना चाहते हैं सर जडेजा

CSK Vs RR: चेन्नई सुपर किंग के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले रविंद्र जडेजा ने कहा कि,उम्मीद है कि हम जीतेंगे और हम कप्तान के रूप में एमएस धोनी के 200वें (आईपीएल) मैच का तोहफा देंगे।'

 ravindra jadeja and ms dhoni

IPL 2023, CSK Vs RR: आईपीएल के 17वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जबरदस्त भिड़ंत होगी। कप्तान धोनी आज चेन्नई सुपरकिंग्स के 200वें मैच को जीतकर यादगार बनाना चाहेंगे। मैच से पहले हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने कप्तान एमएस धोनी की प्रशंसा करते हुए आज के मुकाबले में जीत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी है। साथ ही बताया कि सीएसके के कप्तान के तौर पर धोनी के लिए 200वें मैच में जीत का स्पेशल तोहफा देना चाहेंगे।

मैच जीतने पर रविंद्र जडेजा एमएस धोनी को देंगे उपहार
रविंद्र जडेजा से जब संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि, 'मैं क्या कह सकता हूं, वह भारतीय क्रिकेट के दिग्गज हैं। इसलिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उम्मीद है कि उनके 200वें मैच में हम चेपॉक में जीत दर्ज करेंगे और सभी प्रशंसक खुश होंगे, ताकि हम लय बरकरार रख सकें। उम्मीद है कि हम जीतेंगे और हम कप्तान के रूप में उनके 200वें (आईपीएल) मैच का तोहफा देंगे।'

अपनी कप्तानी में सीएसके को चार आईपीएल खिताब जिता चुके हैं धोनी
एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को चार आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018 और 2021 सीजन) दिलाए हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं, एमएस धोनी ने लीग के 13 सीजन में से 11 में टूर्नामेंट के अंतिम चार चरण में सीएसके का नेतृत्व किया, जिसमें पांच मौकों पर उपविजेता रही। धोनी ने आईपीएल में 213 मौकों पर कप्तानी की है, जिसमें से उन्होंने 125 मैच जीते हैं, 87 हारे हैं और एक मैच का नतीजा नहीं निकला है। ऐसे में 58.96 का उनका जीत प्रतिशत उन्हें आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक बनाता है।

ये भी पढ़ें- CSK vs RR Match Prediction: आज ये प्लेयर्स चमका सकते हैं आपकी किस्मत, जानें किसे बनाए कप्तान और उपकप्तान


Recommended Video

    IPL 2023: MS Dhoni और CSK को सपोर्ट करने पहुंची South Industry की ये अदाकारा | वनइंडिया हिंदी

    आईपीएल में धोनी के नाम हैं 24 अर्धशतक
    उन्होंने अब तक 213 में से 199 मैचों में सीएसके का नेतृत्व किया है, जिसमें से 120 जीते हैं और 78 हारे हैं। कप्तान के रूप में सीएसके के साथ उनका जीत प्रतिशत 60.30 प्रतिशत रहा है। धोनी के लिए यह मौका बेशक खास होगा, जो संभवत: 41 साल की उम्र में अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेल रहे हैं। धोनी आईपीएल में एक बेहद सफल बल्लेबाज भी हैं, जिन्होंने लीग इतिहास में 39.09 की औसत और 135 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 5,004 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 84 के सर्वश्रेष्ठ के साथ 24 अर्धशतक बनाए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+