CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स करेगी पहले बैटिंग, पंजाब किंग्स टीम में हुआ बदलाव
CSK vs PBKS: चेन्नई और पंजाब दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन संतुलित नज़र आ रही है। एक कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

CSK vs PBKS Toss and Playing 11: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। धोनी ने कहा कि विकेट अच्छा लग रहा है, दिन का गेम है इसलिए गेंदबाजों को गर्मी से थोड़ा रेस्ट मिल जाएगा।
पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने कहा कि टॉस जीतने पर हम भी पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते। दिन का मुकाबला है और यह विकेट भी काफी सूखा है। हम पिछले मैचों से सीखते हैं। हम पॉजिटिव माइंडसेट के साथ जाएँगे। हरप्रीत को लाया गया है।
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन बैटिंग में शानदार फॉर्म दर्शाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से रन आने की स्थिति में टीम और मजबूत दिखती है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम यही प्रयास करेगी कि पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाकर पंजाब के ऊपर दबाव बनाया जाए।
पंजाब किंग्स ने इस सीजन की शुरुआत बेहतरीन की थी लेकिन बाद में चीजें खराब होती चली गई। चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। चेन्नई की टीम घरेलू मैदान पर खतरनाक होती है। धोनी की लीडरशिप में चेन्नई सुपर किंग्स एक धाकड़ जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी।
पिछले मुकाबले में चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर में हराया था, उसे भूलकर चेन्नई की टीम घरेलू फैन्स के सामने जीत दर्ज करना चाहेगी। पंजाब किंग्स की टीम जीत दर्ज करते हुए तालिका में अपनी स्थिति सुधारने का प्रयास करेगी। मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद की जा सकती है।
CSK vs PBKS प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।
पंजाब किंग्स: अथर्व तायडे, शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत सिंह भाटिया, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications