CSK vs PBKS: रवींद्र जडेजा ने लिया प्रभसिमरन सिंह से बदला, धोनी ने ऐसे की मदद और फिर...

Chennai Super Kings vs Punjab Kings: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब के लिए शानदार बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। जिसकी बदौलत पंजाब को जीत मिली।

Chennai Super Kings vs Punjab Kings

CSK vs PBKS, 41st Match, Indian Premier League 2023: चेन्नई के चेपक स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने रोमांचक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हरा दिया। आखिरी गेंद पर पंजाब को जीत के लिए 3 रनों की जरूरत थी, जिसे टीम ने हासिल कर लिया। चेन्नई-पंजाब मैच के दौरान रवींद्र जडेजा और प्रभसिमरन सिंह के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली।

पंजाब की अच्छी शुरुआत: बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाने का काम किया। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों के बल्ले से कई चौके और छक्के देखने को मिली।

प्रभसिमरन ने जड़ा शानदार शॉट: प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी की। अपनी छोटी सी पारी में उन्होंने चार चौके और दो जबरदस्त छक्के लगाने का काम किया। इस दौरान प्रभसिमरन सिंह ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट लगातर चौका लगाने का काम किया। जडेजा प्रभसिमरन का शॉट देखकर हैरान रह गए।

जडेजा ने लिया बदला: अगले ओवर में एक बार फिर प्रभसिमरन जडेजा की गेंद पर आगे निकलकर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया। लेकिन वो छक्का लगाने से चूक गए। रवींद्र जडेजा ने प्रभसिमरन को महेंद्र सिंह धोनी के हाथों स्टंप आउट करा दिया। उन्होंने 24 गेंदों में शानदार 42 रन बनाने का काम किया।

धवन ने बनाए 28 रन: पंजाब के कप्तान शिखर धवन 15 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। तुषार देशपांडे ने शिखर धवन को मथीषा पाथिराना के हाथों कैच आउट कराया। धवन ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। धवन के आउट होते ही पंजाब की बल्लेबाजी लड़खड़ाती हुई नजर आई।

चेन्नई ने बनाए 200 रन: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 200 रन बनाए थे। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 92 रन डेवोन कॉन्वे ने बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 37 और शिवम दुबे ने 28 रन की पारी खेली। कप्तान धोनी ने पारी के अंतिम दो गेंदों पर दो छक्के लगाने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+