CSK vs PBKS: डेवोन कॉनवे ने बल्ले से मचाया गदर, चेन्नई सुपर किंग्स ने खड़ा किया रनों का पहाड़

CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स के गेंदबाजों को डेवोन कॉनवे ने जमकर धोया, गेंदबाज विकेट के लिए तरसते हुए दिखाई दिए।

CSK vs PBKS

CSK vs PBKS Match Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा धमाका कर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 200 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। धोनी ने अंतिम दो गेंदों में छक्के जड़े।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की धाकड़ शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 86 रनों की भागीदारी की। इस बीच गायकवाड़ को सिकन्दर रजा ने 37 पर आउट कर इस भागीदारी को तोड़ दिया।

डेवोन कॉनवे ने अपनी फॉर्म जारी रखते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की और फिफ्टी जमाई। इस सीजन उनके बल्ले से यह पांचवां अर्धशतक देखने को मिला है। उनके साथ मिलकर शिवम दुबे ने भी तेज बैटिंग करते हुए 17 गेंदों में 28 रन बनाये। दुबे अर्शदीप सिंह का शिकार बने। अंतिम ओवर में जडेजा 12 के निजी स्कोर पर आउट हुए।

डेवोन कॉनवे अंत तक क्रीज पर टिके रहे और 52 गेंदों में नाबाद 92 रन बनाये। कॉनवे ने 16 चौके और 1 छक्का जमाया। धोनी आकर्षण का केंद्र रहे। बीसवें ओवर की अंतिम दो गेंदों में धोनी ने लगातार छक्के जमाये। धोनी ने टीम को 4 विकेट पर 200 के स्कोर तक पहुंचा दिया। पंजाब के लिए अर्शदीप, करन, चाहर और रजा को 1-1 विकेट मिला।

डेवोन कॉनवे ने इस सीजन बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। वह 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उन्होंने इस सीजन अब तक सर्वाधिक रन बनाये हैं।

दोनों टीमों में ये खिलाड़ी खेल रहे हैं

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।

पंजाब किंग्स: अथर्व तायडे, शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत सिंह भाटिया, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+