CSK vs PBKS: आईपीएल में डेवोन कॉन्वे का जलवा, बनाया तूफानी रिकॉर्ड, कोहली-प्लेसिस के क्लब में शामिल
Chennai Super Kings vs Punjab Kings: चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे के लिए आईपीएल का यह सीजन अब तक शानदार गुजरा है।

CSK vs PBKS, 41st Match, Indian Premier League 2023: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन बना लिए हैं। धोनी ने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाने का काम किया।
धोनी ने जीता टॉस: पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिन के मुकाबले में दूसरी पारी के दौरान ओस आने की संभावना नहीं होने के कारण धोनी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। चेन्नई ने एक बड़ा टोटल पंजाब के सामने रखा है।
चेन्नई की दमदार शुरुआत: ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे की सलामी जोड़ी ने चेन्नई को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी निभाई। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने चौके-छक्कों की बारिश कर पावरप्ले में ही 57 रन बना लिए थे।
डेवोन कॉन्वे ने जड़ा अर्धशतक: डेवोन कॉन्वे ने इस सीजन आईपीएल में अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया। पंजाब के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। डेवोन कॉन्वे ने आईपीएल 2023 में अपने 400 रन भी पूरे किए। पंजाब के खिलाफ उन्होंने नाबाद 92 रन बनाने का काम किया।
कोहली-प्लेसिस के रिकॉर्ड की बराबरी: डेवोन कॉन्वे ने विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस सीजन पांच अर्धशतक लगाने वाले डेवोन कान्वे तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने ही इस सीजन पांच अर्धशतक लगाने का कारनामा किया था।
ऐसा रहा बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन: ऋतुराज गायकवाड़ 31 गेंद में 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सिकंदर रजा ने उन्हें विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों स्टंप आउट कराया। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे 17 गेंद में 28 रन बनाने में सफल रहे। जबकि मोईन अली छह गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।
चेन्नई सुपरकिंग्स: डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, मोईन अली, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications